विदेश में डर का साया: आयरलैंड में भारतीय बच्ची पर हमला, मां ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी

वाटरफोर्ड

भारतीय मूल की 6 साल की एक बच्ची पर आयरलैंड के वाटरफोर्ड शहर में नस्लीय हमला हुआ है. सोमवार शाम (4 अगस्त) को घर के बाहर खेलते समय कुछ लड़कों ने उसे घेरकर "गो बैक टू इंडिया" कहते हुए बुरी तरह पीटा. आरोप है कि उन्होंने उसे प्राइवेट पार्ट में साइकिल से मारा और उसके चेहरे पर कई मुक्के भी मारे.

घटना के वक्त बच्ची की मां अपने 10 महीने के बेटे को दूध पिलाने घर के अंदर गई थीं. उन्होंने बताया कि वो बाहर नजर रखे हुए थीं, लेकिन जब छोटा बेटा रोने लगा तो वो एक मिनट के लिए अंदर गईं. तभी बच्ची रोते हुए घर लौटी और कुछ बोल भी नहीं पा रही थी.

बाद में उसकी एक दोस्त ने बताया कि करीब 12 से 14 साल के पांच लड़कों ने उसके चेहरे पर मुक्के मारे और एक लड़के ने साइकिल का पहिया उसके प्राइवेट पार्ट पर मारा. एक 8 साल की लड़की भी इस गिरोह का हिस्सा थी. बच्ची की मां ने The Irish Mirror से बातचीत में बताया कि हमलावरों ने गंदी गालियां भी दीं और 'डर्टी इंडियन' कहकर जातीय टिप्पणी की.

आठ साल से आयरलैंड में रह रहीं बच्ची की नर्स मां

बच्ची की मां, जो पेशे से नर्स हैं और पिछले आठ साल से आयरलैंड में रह रही हैं, हाल ही में आयरिश नागरिक बनी हैं. उन्होंने कहा, "हम अब यहां सुरक्षित महसूस नहीं करते. मेरी बेटी अब घर के बाहर खेलने से डरती है. मैं बहुत दुखी हूं कि मैं उसे सुरक्षित नहीं रख पाई." परिवार इस साल जनवरी में वाटरफोर्ड के किलबैरी इलाके में शिफ्ट हुआ था. मां ने यह भी बताया कि उन्होंने बाद में उन लड़कों को देखा, जो उन्हें घूर रहे थे और हंस रहे थे. वो अब भी आसपास घूम रहे हैं.

आयरलैंड में भारतीयों पर अब तक तीन हमले हुए

बच्ची की मां ने घटना की शिकायत गर्दा (Irish Police) से की है लेकिन किसी सजा की मांग नहीं की. उनका कहना है, "मैं चाहती हूं कि उन्हें काउंसलिंग और सही दिशा दी जाए. हम यहां प्रोफेशनल्स हैं, हमने आयरलैंड में काम करने के लिए खूब मेहनत की है." इस घटना ने आयरलैंड में भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

पिछले महीने डबलिन के एक उपनगर में एक 40 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को भी किशोरों के एक गिरोह ने पीटा और सार्वजनिक रूप से नग्न कर दिया था. 19 जुलाई के बाद से डबलिन में भारतीयों पर तीन हमले सामने आ चुके हैं

admin

Related Posts

Middle East में बढ़ा तनाव, ईरान का पलटवार; अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा

तेहरान  खाड़ी में चल रहे बवाल के खत्म होने के आसार नजर आ ही रहे थे कि अचानक अमेरिका की ओर से हुए हमले ने एक बार फिर से खाड़ी…

बेटे की शादी बनी चर्चा का विषय, परिवार ने गांव वालों को दिया 3500 इंश्योरेंस का उपहार

 नांदेड महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में एक शादी सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल बन गई. आमतौर पर शादी समारोहों में लाखों रुपये सजावट,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर