जडेजा ने बताया वो खिलाड़ी जो गिल से भी ज्यादा रहा कंसिस्टेंट इस सीरीज में

नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने बताया है कि इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए शुभमन गिल से भी ज्यादा कौन सा प्लेयर कंसिस्टेंट था। शुभमन गिल ने सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाए और वे भारत के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए, लेकिन अजय जडेजा का मानना है कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। जडेजा ने पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए।

भारतीय टीम ने ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच को 6 रन से जीता और सीरीज 2-2 से बराबर कराई। इस सीरीज में 10 पारियों में 86 के औसत से रविंद्र जडेजा ने 516 रन बनाए। सोनी स्पोर्ट्स पर अजय जडेजा से रविंद्र जडेजा की परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "क्या कुछ कहने की जरूरत है? इस खिलाड़ी ने आपको दिखा दिया है कि वो क्या कर सकता है। मुझे लगता है कि उसने कमाल कर दिया है। शुभमन गिल ने 754 रन बनाए हैं और आप कह रहे हैं कि वो सर्वश्रेष्ठ के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसने भी (रविंद्र जडेजा) लगभग 550 रन बनाए हैं।"

जडेजा ने आगे कहा, "उन्होंने शुभमन गिल से भी ज्यादा लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी चार पारियां ऐसी रहीं जो खत्म ही नहीं हुईं, क्योंकि दूसरे छोर से बल्लेबाजी खत्म हो गई थी। पूरी सीरीज में सिर्फ दो पारियां ऐसी रहीं, जहां वह जल्दी आउट हो गए।" अजय जडेजा ने बताया कि लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड में रविंद्र जडेजा की जुझारू पारी सीरीज में ऑलराउंडर की ओर से बेस्ट बैटिंग के क्षण थे।

तीसरे और चौथे टेस्ट को लेकर अजय जडेजा ने कहा, "अगर हम उनके पलों को याद करने की कोशिश करें, तो इसकी शुरुआत लॉर्ड्स से हुई, जहां आप जीत तो नहीं सकते थे, लेकिन उन्होंने और (मोहम्मद) सिराज ने वहां डटकर मुकाबला किया। वहां से एक बदलाव देखा गया। उनकी दृढ़ता वहीं से शुरू हुई। फिर अगले मैच में भी वे डटे रहे और मैच ड्रॉ करा दिया। फिर इस मैच (आखिरी टेस्ट) में भी उन्होंने रन बनाए।" लॉर्ड्स में 181 गेंदों में 61 रन जडेजा ने बनाए, लेकिन वे 22 रनों की हार को नहीं टाल पाए, क्योंकि दूसरे छोर पर कोई टिक नहीं पाया।

  • admin

    Related Posts

    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    चेन्नई  इंडियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान महेंद्र स‍िंह धोनी ( MS Dhoni) ने अपने जर्सी नंबर में बदलाव कर…

    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

      नई दिल्ली FIFA World Cup 2026 को लेकर ठीक वैसा ही विवाद सामने आया है, जैसा करीब एक महीने पहले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सामने आया था.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान