राहुल गांधी के निवास पर विपक्ष की महाबैठक, 7 अगस्त को INDIA गठबंधन के दिग्गज होंगे शामिल

नई दिल्ली

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अगली बैठक 7 अगस्त को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर होगी। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक डिनर के दौरान होगी और इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि, विपक्षी इंडिया गठबंधन की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विपक्ष केंद्र सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। 7 अगस्त की डिनर मीटिंग में आने वाले दिनों की राजनीतिक रणनीति और संभावित आंदोलन की रूपरेखा भी बन सकती है।

बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में करीब 70-80 सीटों पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत मामूली बहुमत से जीते हैं और यदि 15 सीटें भी सही तरीके से हुई होतीं, तो वो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। इसके साथ ही, बैठक में कई मुद्दे उठाए जा सकते हैं। जिसमें बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया, महाराष्ट्र में फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से संभावित टैरिफ धमकी शामिल है।

बता दें कि, इससे पहले इंडिया गठबंधन की पिछली बैठक 19 जुलाई को वर्चुअल हुई थी, जिसमें 24 से ज्यादा दलों के नेता शामिल हुए थे। संसद के मानसून सत्र की रणनीति बनाने को लेकर यह बैठक वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    लखनऊ में मायावती की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर होगी समीक्षा

    लखनऊ  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज लखनऊ में संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगी। इस बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों और…

    DK कैंप का दावा- ‘2.5 साल का फॉर्मूला था तय, सिद्धारमैया ने वादा किया था’

    बेंगलुरु कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का मुद्दा सतह पर आ गया है. DK शिवकुमार कैंप के विधायक बसवराज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर