फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर ने भावुक पोस्ट से जीता दिल, सच्ची दोस्ती को बताया सबसे बड़ी पूंजी

मुंबई,

 आज पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सच्ची दोस्ती की अहमियत को बेहद खूबसूरती से बयां किया और इसे सबसे बड़ी पूंजी बताया।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्होंने जिंदगी में पैसे जमा करने के बजाय सच्चे और पुराने दोस्त जमा किए हैं, और यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। खेर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘नोट इकट्ठा करने के बजाय, चंद दोस्त इकट्ठा किए मैंने… इसलिए आज तक ‘पुराने’ भी चल ही रहे हैं…’

वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और फैंस इसे दिल से महसूस कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के साथ उनकी दोस्ती को भी याद कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “सर, आपकी और सतीश जी की दोस्ती एक मिसाल है, बहुत याद आते हैं वो।”

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “दिल छू लिया आपकी इस पोस्ट ने, दोस्ती सच में दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है।”

अन्य यूजर्स ने भी कमेंट्स में लिखा, “आपके शब्दों में जो सच्चाई है, वो आज के दौर में बहुत कम देखने को मिलती है,” “फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं सर, आप हमेशा यूं ही प्रेरणा देते रहें,” और “बहुत भावुक कर दिया सर आपने, दोस्ती के ऐसे जज्बात अब कम ही देखने को मिलते हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला। यह फिल्म एक साहसी युवा लड़की की कहानी है, जो अपने दिवंगत पिता, एक भारतीय सेना अधिकारी, से प्रेरणा लेकर आर्मी में शामिल होने का सपना देखती है। फिल्म को कान्स, न्यूयॉर्क, लंदन जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया है। फिल्म में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर, शुभांगी दत्त और अरविंद स्वामी जैसे शानदार कलाकार नजर आए हैं।

इसके साथ ही अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी नई किताब ‘डिफरेंट बट नो लेस’ भी लॉन्च की। इस अवसर पर महेश भट्ट, बोमन ईरानी, गजराज राव, लेखक अमीश त्रिपाठी और अनुपम खेर की माता भी मौजूद रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    ईशान खट्टर की करोड़ों की उड़ान: नया लग्जरी अपार्टमेंट, फीस और कुल संपत्ति पर एक नज़र

    मुंबई एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। 'होमबाउंड' जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत…

    एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

    उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल