रीवा-पुणे एक्सप्रेस शुरू: इन स्टेशनों से होते हुए पहुंचेगी मंजिल तक, जानें पूरा सफर

रीवा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रीवा से हडपसर (पुणे) तक की नई ट्रेन सेवा आज से प्रारंभ कर दी गई। जैसे ही ट्रेन क्रमांक 02152 रीवा-हडपसर एक्सप्रेस रविवार को कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर पहुंची, वहां इसका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, उपाध्यक्ष रवि खरे आदि की मौजूदगी में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ट्रेन का स्वागत किया।

हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

प्लेटफॉर्म पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और यात्रियों ने रेलवे की इस नई पहल का स्वागत करते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जबलपुर की ओर रवाना किया। यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला, और उन्होंने भी इस पहल की प्रशंसा की।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राह

जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन(Rewa-Pune Express) का संचालन सप्ताह में एक दिन होगा और यह रीवा से हडपसर (पुणे) तक की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन कटनी, जबलपुर और नागपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे खासकर नागपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि नागपुर में चिकित्सा उपचार के लिए आने-जाने वालों की संख्या अधिक रहती है।

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

रीवा-पुणे एक्सप्रेस वीकली का दोनों दिशाओं में स्टॉपेज सतना, कटनी, जबलपुर, नयनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमद नगर, दौड़ कार्डलाइन स्टेशनों पर रहेगा।

पदाधिकारियों ने जताई प्रसन्नता

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह ट्रेन कटनी के यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे छात्रों, मरीजों और व्यापारियों सहित सभी वर्गों को सुविधा मिलेगी। स्टूडेंट्स व साप्ताहिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक नया विकल्प बनकर उभरेगी।

admin

Related Posts

युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय