बहू ने ससुर पर लगाया शोषण का आरोप, थाने में दी तहरीर

 कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में रिश्तो को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां पर ससुर द्वारा अपनी ही बहू के साथ छेड़छाड़ की गई है। पीड़िता ने जिले के रामगंजमंडी थाने में अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि ससुर ने बहू के कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। सामने आया है कि पीड़िता का ससुर भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय नेता है। वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ आरोपी भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत बताए हैं।

पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। पीड़िता का पति जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। घर पर बहू के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले वह घर का सारा काम खत्म कर कमरे में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 12 बजे ससुर कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बहू ने इसका विरोध किया और अपनी जान बचाकर कमरे से बाहर चली गई। इसके बाद बहू अपने पीहर चली गई थी और कुछ दिन बाद जब वह वापस लौटी। उसके बाद भी ससुर ने अपनी हरकत नहीं छोड़ी और फिर से उसके साथ छेड़छाड़ की।

ससुर की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर बहू ने अपने पीहर पक्ष को सारी आपबीती बताई। इसके बाद रामगंजमंडी थाने में अपने ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि पीड़िता ने अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आगे कार्रवाई भी की जाएगी।

जिस घर में औरत का सम्मान नहीं उसे पद में रहने का अधिकार नहीं
पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपनी सास को पूरा मामला बताया और थाने जाने लगी। तो सास ने हाथ जोड़कर उसे समझाया और कहा कि इस घटना का पता अगर बाहर लोगों को चलेगा तो घर की बदनामी होगी। इसके बाद बहू सास की बात मानकर चुप हो गई, लेकिन उसके बाद भी ससुर ने उससे छेड़छाड़ बंद नहीं की। पीड़िता ने यह भी कहा कि जिस घर में बहू का सम्मान नहीं होता, ऐसे लोगों को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, सबसे पहले यहां मिलेगा रिजल्ट

    जयपुर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इस बार बोर्ड सेकेंडरी यानी 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास…

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

    जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान