मदन बॉब नहीं रहे, 71 साल की उम्र में बोले दुनिया को अलविदा, कैंसर से जूझ रहे थे

मुंबई 

 साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जाने-माने तमिल एक्टर, कॉमेडियन, संगीतकार और टीवी कलाकार एस. कृष्णमूर्ति उर्फ मदन बॉब का निधन हो गया है. 71 की उम्र में उन्होंने बीती रात (2 अगस्त) को चेन्नई में अंतिम सांस ली. एक्टर की मौत से उनके परिवार समेत फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है. हर कोई मदन बॉब को नम आंखों से याद कर रहा है. 

कैसे हुई एक्टर की मौत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मदन बॉब कई सालों से कैंसर से जूझ रहे थे. लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद शनिवार की रात उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने अपने चेन्नई स्थित आवास पर ही अंतिम सांस ली. 

मदन बॉब साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड और मशहूर एक्टर थे. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हमेशा दर्शकों का दिल जीता. वो काफी वर्सेटाइल थे. वो अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए मशहूर थे. मदन बॉब ने अपने करियर में राजनीकांत, कमल हासन, अजीत कुमार, सूर्या और विजय जैसे मशहूर कलाकारों के साथ काम किया था. 

संगीतकार के तौर पर भी बनाई थी पहचान
एक्टिंग के अलावा उन्हें संगीत का भी शौक था. एक संगीतकार के तौर पर भी उन्होंने काम किया और नाम कमाया. एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ-साथ वो शानदार संगीतकार भी थे.  

टीवी पर भी किया काम

सिल्वर स्क्रीन पर अपने हुनर का लोहा मनवाने के बाद मदन बॉब ने टीवी पर भी खूब काम किया था. उन्होंने कॉमेडी शो 'असाथापोवाधु यारू' को जज किया था. उन्होंने कई टीवी सीरीयल्स में भी काम किया था. 

कब की थी करियर की शुरुआत?

बता दें कि मदन बॉब ने साल 1984 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म 'नींगल केट्टवई' थी. उन्होंने 'जेमिनी', 'थिरुदा-थिरुदा', 'थेवर मगन', 'फ्रेंड्स', 'कन्नुक्कुल निलावु' समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. तमिल फिल्मों के अलावा उन्होंने मल्यालम और हिंदी फिल्म 'चाची 420' में भी अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर छाप छोड़ी थी. कमल हासन की फिल्मों 'साथी लीलावती' और 'थेनाली' में भी मदन बॉब की अदाकारी को काफी सराहा गया था.

मदन बॉब भले ही इस दुनिया से रुख्सत हो गए हैं. मगर फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे.

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा