गुजरात में खपाने जा रहा था शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने हरियाणा के तस्कर को दबोचा

सिरोही

सिरोही जिले में आबकारी विभाग द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बागसीन टोल पर की गई नाकाबंदी में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की 49 पेटियां जब्त की गई हैं। साथ ही हरियाणा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया था, लेकिन विभाग की मुस्तैदी के चलते वह भाग नहीं सका।
 
नाकाबंदी तोड़ भागा, फिर पकड़ा गया
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन के निर्देशन में की गई। आबूरोड आबकारी वृत्त निरीक्षक भंवरलाल और सिरोही प्रहराधिकारी लेखराज की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बागसीन टोल पर विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने विभाग के वाहन को टक्कर मारते हुए मौके से फरार होने की कोशिश की। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
 
महंगी शराब और बीयर से भरी थी कार

कार की तलाशी लेने पर पंजाब में बिक्री के लिए बनी अंग्रेजी शराब रेड लेबल की छह पेटियों में 72 बोतलें और बडवाईजर बीयर की 49 पेटियों में कुल 1176 टिन बरामद की गईं। यह शराब हरियाणा के करनाल से लादी गई थी और आरोपी इसे गुजरात के मेहसाणा जिले में सप्लाई करने जा रहा था।
 
इस मामले में हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले नरेश पुत्र गजानंद जाट को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने माना कि वह यह शराब मेहसाणा में पहुंचाने वाला था। आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि गुजरात में शराब की यह खेप किसे दी जानी थी।

राज्य में शराब तस्करी को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान 21 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी और अवैध परिवहन पर पूरी सख्ती बरती जा रही है और जो भी इस कार्य में लिप्त पाए जाएंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

    जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

    नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

    राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह