रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को नेशनल अवॉर्ड मिलने की उम्मीद, इंतजार खत्म होने वाला

मुंबई 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कब होगी, ये अभी तय नहीं हुआ है. क्योंकि कोरोना के बाद से ही नेशनल फिल्म अवॉर्डस में देरी हो रही है. साल 2024 में 2022 में रिलीज हुई फिल्मों को पुरस्कार दिए गए थे. अब इस साल उन फिल्मों को ये अवॉर्ड्स दिए जाएंगे, जो 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार एक्टर विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के प्रबल दावेदार हैं. 

किन फिल्मों के लिए मिलेगा अवॉर्ड?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हो सकती है. इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के प्रबल दावेदार हैं. यह अवॉर्ड रानी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए और विक्रांत को फिल्म '12वीं फेल' के लिए मिल सकता है.  बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल की IMdb रेटिंग 8.7 है. वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म  'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की IMdb रेटिंग 7.3 है.

आधिकारिक ऐलान का इंतजार
गौरतलब है कि रानी मुखर्जी करीब 25 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं. उन्होंने ब्लैक, नो वन किल्ड जेसिका, हिचकी, मर्दानी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान किया है. लेकिन अब तक उन्हें कोई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिला है. अब अगर उन्हें फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए अवॉर्ड मिलता है तो ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी. वहीं एक्टर विक्रांत ने कई फिल्मों में एक्टिंग की, लेकिन 12वीं फेल में उनकी एक्टिंग ने हर किसी से तारीफ मिली. अब देखना होगा कि क्या उन्हें इस फिल्म के लिए अवॉर्ड मिलात है या नहीं. फिलहाल आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.   

रानी और विक्रांत किन फिल्मों में बिजी?
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत को हाल ही में फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में देखा गया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. अब एक्टर फिल्म 'व्हाइट' की शूटिंग की तैयारियों में लगे हुए हैं. इसमें वो गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का रोल प्ले करेंगे. वहीं रानी मुखर्जी मर्दानी 3 फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, इसके बाद वो शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी नजर आएंगी. 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी