सात जिलों में बाढ़ का खतरा, बेतवा नदी में बढ़ा जलस्तर, हाईअलर्ट जारी

झांसी

मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर यूपी के बांधों में साफतौर पर दिखाई दे रहा हे। राजघाट, माताटीला, सुकवां-ढुंकवां व पारीछा बांध 3.5 से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं। निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जल संसाधन विभाग की ओर से झांसी-ललितपुर समेत सात जनपदों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से यूपी-एमपी के बॉर्डर पर स्थित राजघाट बांध जलस्तर जहां तेजी से बढ़ गया है, तो वहीं पानी की अधिकता होने के चलते बांध के 16 गेट खोल दिए गए हैं। इससे करीब 3.58 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में यूपी-एमपी को जोड़ने वाला चंदेरी पुल पूरी तरह से डूब गया है। पुल करीब 8 से 9 फीट तक डूब गया है। ऐसे में आसपास क्षेत्र के लोगों का आवागमन ठप हो गया है।

राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने से बेतवा अब पूरी तरह से रौद्र रूप धारण किए हुए है। नदी के आसपास किनारे इलाकों में बेहद ही भयावह स्थिति नजर आ रही है। राजघाट का पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला में जलस्तर बढ़ने से यहां के भी 22 गबेट खोलकर 3.64 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यहां से पानी छोड़े जाने के बाद पानी सुकवां-ढुंकवां में पहुंच रहा है। ऐसे में यह बांध भी लबालब है, और यहां से भी करीब 2.96 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यहां से पानी पारीछा में पहुंचने के बाद इस बांध से भी 3.52 लाख क्सूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर बेतवा जबरदस्त उफान पर हैं।

सिंचाई अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश की बारिश का असर बांधों में बढ़ते जलस्तर के रूप में दिख रहा है। पानी की आवक लगातार बनी हुई है। बेतवा से सटे सात जनपदों झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट व जालौन समेत सैकड़ों गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग व जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

निवाड़ी जिले की ओरछा की बेतवा नदी बढ़ा जलस्तर, माता टीला डैम से छोड़ा गया 360000 क्यूसेक पानी
निवाड़ी जिले में हुई जोरदार बारिश एवं उत्तर प्रदेश के माताटीला डैम से 360000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ओरछा की बेतवा नदी जल स्तर बढ़ गया। इसके बाद निवाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगिड़ सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरिक्षण किया और ओरछा और उसके आसपास के क्षेत्र में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, ओरछा नदी किनारे स्थित तीन सितारा ओरछा होटल रिसोर्ट और आवसीय क्षेत्र को खाली करने का आदेश भी ओरछा नगर परिषद और ओरछा तहसील कार्यालय ने जारी कर दिया है। तो वहीं, प्रशासन ने आम लोग और पर्यटकों से भी बेतवा नदी के पास न जाने की अपील की और नदी किनारे होमगार्ड और पुलिस के जवानों को भी तैनात किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सीएम योगी ने अरण्य समागम का किया उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने वीर बच्चों को किया सम्मानित  सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर अरण्य समागम का किया शुभारंभ  प्रदर्शनी का अवलोकन किया सीएम ने, उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों व…

    CM योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा

    अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय