अब भारत नहीं आएंगे चीते! साउथ अफ्रीका ने भी ठुकराया प्रस्ताव, सामने आई ये बड़ी वजह

 भोपाल

भारत ने 1947 में चीतों के विलुप्त होने के बाद सितंबर 2022 में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्वास परियोजना शुरू की थी। इस परियोजना के तहत नामीबिया से 8 और दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाया गया। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका ने नए चीतों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। इससे पहले केन्या ने भी चीतों के भेजने से इनकार किया था।

क्या है दक्षिण अफ्रीका की चिंता

दक्षिण अफ्रीका ने पहले भेजे गए चीतों की सेहत और उनके भारत में अनुकूलन की समीक्षा करने का फैसला किया है। वहां के अधिकारियों ने भारत के साथ बातचीत की कमी और चीतों की मौतों के लिए अत्यधिक मौसम को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा, जंगल से लाए गए चीतों को लंबे समय तक बंदी बनाए रखने की बात भी उनके लिए चिंता का विषय है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक मंत्री जल्द ही भारत का दौरा करेंगे, ताकि पहले भेजे गए चीतों की स्थिति का जायजा लिया जा सके।

भारत का जवाब

भारत की तीन सदस्यीय एक्सपर्ट टीम ने दक्षिण अफ्रीका में मुलाकात कर कूनो में चीतों की सफलता की कहानी सुनाई। 17 चीतों को जंगल में छोड़ा गया, जहां वे तेंदुओं और आसपास के मानव समुदायों के साथ शांति से रह रहे हैं। पहले साल में कुछ चीतों की मौत के कारणों को भी स्पष्ट किया गया। भारत ने यह भी बताया कि गर्मी से बचाने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाली पानी की व्यवस्था की गई है, खासकर तब जब नामीबियाई चीता ज्वाला के तीन शावकों की मई 2023 में अत्यधिक गर्मी के कारण मौत हो गई थी।

केन्या ने क्यों कहा 'नो'?

दक्षिण अफ्रीका की ओर से नए चीतों की आपूर्ति में देरी होने पर भारत ने केन्या का रुख किया। लेकिन वहां के पर्यावरणविदों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि अलग-अलग जेनेटिक प्रजाति के चीतों को लाना अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के नियमों का उल्लंघन है। IUCN ने भी दो उप-प्रजातियों को एक ही क्षेत्र में लाने के खिलाफ चेतावनी दी, क्योंकि इससे जेनेटिक मिश्रण और स्थानीय अनुकूलन में बाधा आ सकती है। मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने कहा, 'केन्या से चीते लाने का विचार छोड़ दिया गया है, क्योंकि यह प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। अब हम केवल दक्षिण अफ्रीका से ही चीते लाएंगे।'

admin

Related Posts

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शो पर चलने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार :उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर चलते हुए वंचित समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 के पोस्टर का किया विमोचन

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। उन्होंने इस अभिनव योजना को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका