स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान: स्टॉप डायरिया और दस्तक मुहिम 16 सितंबर तक

भोपाल

प्रदेश में डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान' थीम पर आधारित स्टॉप डायरिया केम्पेन सह दस्तक अभियान 22 जुलाई से शुरू हो गया है और अभियान 16 सितम्बर 2025 तक चलेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में निर्देश जारी किए है।

नगरीय निकायों को निर्देश दिए गये हैं कि विशेष सफाई अभियान में खुले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में कचरे को फेंकने से रोकने, नालियों में रूके हुए पानी एवं गाद को साफ करने का काम प्राथमिकता से किया जाए। नगर की कम आय वर्ग और झुग्गी बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाए। इसी के साथ नगरीय निकायों में कचरा संग्रहण, परिवहन और उसका प्रसंस्करण नियमित किया जाए। अतिवृष्टि की स्थिति में भी उक्त सेवाओं का सुचारू संचालन किया जाएं।

शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं रखरखाव किया जाए। निकाय क्षेत्र में झुग्गी बस्तियों, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, व्यवसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों में स्थित सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जाएं। नगरीय निकायों में इस अवधि में वर्षा जल संचयन और उससे जुड़ी तकनीकों को बढ़ावा दिया जाए। नगरीय निकायों के आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, छात्रावासों में शुद्ध पेयजल के साथ स्वच्छ शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इन जगहों पर पेय जल की आपूर्ति एवं रख-रखाव की योजना तैयार की जाए।

नगरीय निकायों में जल भराव एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर डायरिया के प्रकोप, अन्य जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये आवश्यक उपाय किये जाएं। नगरीय निकायों में सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिये पीपीई किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

  • admin

    Related Posts

    त्विषा केस में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई: सास गिरिबाला अरेस्ट, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में होगी पेशी

    नई दिल्ली.  त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की सास गिरबाला सिंह को गुरुवार को सीबीआई ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। इसके…

    धार भोजशाला केस में नया मोड़, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका

    धार धार भोजशाला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका लगी है। सुप्रीम कोर्ट अब भोजशाला से जुड़ी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर सकता है। तीसरी याचिका जिब्रान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा