मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट 2025 में करेंगे सहभागिता

मध्यप्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर स्थापित करने दिल्ली में 31 जुलाई को होगी समिट

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 31 जुलाई को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में सहभागिता करेंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का एक महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। ये समिट भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगी। इस समिट में वैश्विक उद्योग जगत के निवेशक सहभागिता करेंगे। यह समिट वैश्विक सोर्सिंग और खरीद समुदाय की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप, सप्लाई चेन के प्रमुख हितधारकों को एक मंच प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत मंडप में स्थापित मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों के साथ राउंडटेबल चर्चा में भाग लेंगे, जिसमें उद्योगों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जायेगा। समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक कंपनियों जैसे वॉलमार्ट, एच एण्ड एम, ली एण्ड फंग, वाइल्डक्राफ्ट, ब्लैकबेरी जैसी अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-ऑन-वन बैठकें करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट को राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं एवं टेक्सटाइल नीति पर संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स- 2025 का वितरण भी किया जायेगा।

समिट का मुख्य उद्देश्य वैश्विक टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग के दो प्रमुख स्तंभों अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों (जैसे वॉलमार्ट, एच एण्ड एम, ली एण्ड फंग) और स्थापित विनिर्माण कंपनियों को नेटवर्किंग, सहयोग और निवेश को प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स- 2025 के माध्यम से लाइफस्टाइल, टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों में श्रेष्ठता प्राप्त करने वाले ब्रांड्स और सोर्सिंग नेतृत्व को सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के लिए यह समिट विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह राज्य को वैश्विक ब्रांड्स के लिए एक पसंदीदा सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने, टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और 'मेड इन एमपी' उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने का एक प्रभावी मंच साबित होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली

    भोपाल ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत दौलतपुर के ग्राम रिझोरा ने जल संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। कभी पानी की कमी से जूझता ग्वालियर जिले का यह…

    जौरा सब स्टेशन में अब उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

    जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित, ऊर्जा मंत्री तोमर का बयान जौरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI