राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रीति मांझी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली प्रीति मांझी को कांग्रेस ने बड़ी जवाबदारी देते हुए युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। जिसके बाद से प्रीति को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

प्रीति मांझी जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के एक छोटे से गाँव गांगपुर की रहने वाली हैं, प्रीति मांझी को कांग्रेस पार्टी ने युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रीति मांझी की इस उपलब्धि ने निश्चित रूप से उनके परिवार का नाम रोशन किया है। वह युवक कांग्रेस में अपनी भूमिका निभाते हुए युवाओं के लिए काम करती रही हैं।

आगे भी प्रीति मांझी को अपने क्षेत्र और प्रदेश के साथ देश के लिए अच्छा काम करते हुए कांग्रेस और युवक कांग्रेस को आगे बढ़ाते हुए आगे ले जाने का काम करेगी। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से उन्हें और भी प्रेरित करेगी और वह अपने क्षेत्र के लिए और भी अच्छा काम कर पाएंगी। प्रीति मांझी को युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

वे वर्तमान में राहुल गांधी की टीम  “इंदिरा फेलोशिप” में काम कर रही हैं और अब उनकी नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है। प्रीति मांझी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रीति मांझी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं ने भी कहा है हमें उम्मीद है कि वह अपने क्षेत्र और देश के लिए अच्छा काम करेंगी और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

  • admin

    Related Posts

    झुलसाएगी गर्मी! रायपुर में तापमान 41°C, 15 अप्रैल से हीटवेव का असर तेज

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में गर्मी अब अपने तेवर दिखा रहा है. राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेजी से तापमान में वृद्धि हो रही है. रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी…

    Chhattisgarh-Odisha Border Alert: जंगल में मिला भारी विस्फोटक, CRPF ने बढ़ाई सर्चिंग ऑपरेशन की रफ्तार

    गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सली मंसूबों को नाकाम करने की दिशा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. ओडिशा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

    गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

    ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

    बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

    यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 3 views
    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच