सुपरस्टार क्रूज का नया इश्क़! 5000 करोड़ की दौलत, और अब दिल भी हार बैठे एना डे पर

लंदन

टॉम क्रूज और एना डी अर्मस के एक दूसरे को डेट करने की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. ये अफवाहें सबसे पहले फरवरी में शुरू हुई थी, जब कपल लंदन में साथ स्पॉट किया गया था. अब फिर से वे एक साथ नजर आए हैं जिससे उनके साथ होने की खबरों को हवा मिल गई है. हॉलीवुड सेलेब्स के लिए प्यार, डेटिंग, साथ रहना, तलाक और ब्रेकअप होना आम बात है. इसी सिलसिले में एक सेलेब्रिटी की लव लाइफ से जुड़ी जानकारी इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है, वो है टॉम क्रूज और एना डी अर्मस. दोनों की फोटो काफी वायरल हो रही है.

63 साल के सुपरस्टार टॉम क्रूज और हॉलीवुड एक्ट्रेस एना डी अर्मस की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दोनों की फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया. इससे उनके अफेयर की खबरों को और हवा मिली है. अब सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज और एना डे आर्मस की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही है.

उनकी हाल ही में फिल्म मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग रिलीज हुई थी. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली थी. प्यार की कोई उम्र नहीं होती, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टॉम क्रूज की उम्र 63 साल है और एना डे आर्मस की उम्र 37 साल है. दोनों में 26 साल का फासला है. लेकिन दोनों की केमिस्ट्री फोटो में तहलका मचा रही है.

वायरल हो रही फोटोज में टॉम क्रूज और एना डे आर्मस को कैजुअल लुक में देखा गया. टॉम क्रूज ब्लू डेनिम और नेवी ब्लू टीशर्ट के संग ब्लू कैप कैरी किए हुए नजर आए.वर्कफ्रंट की बात करें तो टॉम क्रूज आखिरी बार मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग में नजर आए थे. क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हेले एटवेल, विंग रैम्स और साइमन पेग भी लीड रोल में दिखाई दिए थे. बता दें एक फिल्म के लिए टॉम क्रूज 100 करोड़ रुपए से ज्यादा फीस लेते हैं और करीब 5 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं.

admin

Related Posts

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI