रामलला दर्शन के लिए जिले से 52 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या के लिए हुआ रवाना

एमसीबी
 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चयनित 57 श्रद्धालुओं में से 52 श्रद्धालुओं का दल आज प्रातः कलेक्टर कार्यालय परिसर मनेन्द्रगढ़ से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यह दल अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा श्रीरामलला के दर्शन के लिए पावन अयोध्या भूमि की यात्रा करेगा। राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क अयोध्या यात्रा का सौभाग्य प्रदान करना है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के साथ ही आवास, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सकीय सुविधा सहित पूर्ण यात्रा पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम शर्मा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भक्ति भाव से यात्रा करने करने लिए आग्रह किया। अधिकारियों ने यात्रा की समस्त तैयारियों की स्वयं निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे बड़ी आध्यात्मिक उपलब्धि है। आर्थिक कारणों से अयोध्या जाना संभव नहीं था, लेकिन शासन की इस योजना से उनका रामलला दर्शन का सपना साकार हो गया। श्री रामलला दर्शन योजना न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की आस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि सामाजिक समरसता और हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी पुनर्स्थापित करती है। इस यात्रा में टूर गाइड, सुरक्षा बल और चिकित्सा दल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को हर स्तर पर सहायता मिल सके।

इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। सभी श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ भाव-विभोर होकर अयोध्या धाम की ओर प्रस्थान कर गए।

  • admin

    Related Posts

    शराब माफिया बेखौफ: पुलिस पर जानलेवा हमला, TI घायल; कार्रवाई में 10 गिरफ्तार

    महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में फरार आरोपियों को गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना में टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके…

    नक्सलियों पर कड़ा प्रहार: कांकेर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ACM ढेर

    कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जवानों ने इस मुठभेड़ में बड़े कैडर की एक महिला नक्सली को मार गिराया है. मारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

    गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

    ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

    बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

    यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच