भोपाल में लव-जिहाद और नशा फैलाने का नेटवर्क, विधानसभा पास बना यासीन की ढाल

भोपाल 

राजधानी भोपाल में ड्रग्स तस्करी, अपहरण, मारपीट और महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों में फंसे यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अरेरा हिल्स पुलिस ने अब यासीन पर धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया है। यह मामला मध्यप्रदेश विधानसभा का पास फर्जी तरीके से अपने वाहन पर लगाने को लेकर दर्ज किया गया है।
 
विधानसभा पास लगाकर बनता था रसूखदार, वाहन भी जब्त
पुलिस के अनुसार, यासीन मछली खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए पत्रकार गौरव शर्मा के नाम से जारी विधानसभा पास को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में लगाकर घूमता था और लोगों पर रौब जमाता था। कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने जब यासीन को गैमन इंडिया शोरूम के सामने शाही दरबार होटल के बाहर से पकड़ा, उस वक्त वह इसी विधानसभा पास लगी कार में सवार था।
 
तफ्तीश के दौरान जब मामले की पड़ताल की गई तो सामने आया कि वाहन पर लगा पास उसके नाम पर जारी नहीं था, बल्कि गौरव शर्मा नामक पत्रकार के लिए अधिकृत था। शिकायत के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने यासीन के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
 
पहले से दर्ज हैं गंभीर अपराध, ड्रग्स तस्करी से लेकर अपहरण तक शामिल
यासीन मछली पहले से ही एमडी ड्रग्स तस्करी, अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट, अड़ीबाजी, छेड़छाड़ और धमकी जैसे कई गंभीर मामलों में आरोपी है। 27 जुलाई को कोहेफिजा थाना में उसके खिलाफ अपहरण और लूट का केस दर्ज किया गया था। तलैया थाना में भी यासीन के खिलाफ मारपीट और धमकाने का प्रकरण है।
 
निशातपुरा थाने में कुछ महीने पहले एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला भी दर्ज कराया था। फिलहाल वह क्राइम ब्रांच की हिरासत में है और ड्रग्स तस्करी के मामले में पूछताछ जारी है। उसकी रिमांड 30 जुलाई को समाप्त हो रही है।
 
मोबाइल में दरिंदगी के वीडियो, पीड़ित युवतियों की पहचान शुरू
जांच के दौरान यासीन मछली के मोबाइल में कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इन वीडियो में दरिंदगी की झलक साफ दिखाई देती है। इनमें से कुछ युवतियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस उनकी काउंसलिंग भी करवा रही है, लेकिन वे अभी कानूनी शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रही हैं।
 
लव जिहाद और ड्रग्स तस्करी के गठजोड़ पर भी नजर
यासीन मछली का नाम ड्रग्स तस्करी के साथ-साथ लव जिहाद के मामलों में भी सामने आ रहा है। पुलिस को संदेह है कि वह सोची-समझी रणनीति के तहत युवतियों को फंसा कर ब्लैकमेल और अपराधों में शामिल करता था। अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए यासीन से गहन पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

डिजिटल सुविधा की ओर बड़ा कदम, MP Locker App से नागरिकों को मिलेगा आसान एक्सेस

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्वचालित दस्तावेज़ खोज और वैधता समाप्ति अलर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म भोपाल नगरीय विकास…

तपते MP को जल्द मिलेगी राहत, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिव; 14 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल  मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक तरफ प्रदेश के 45 शहर भीषण लू और तेज गर्मी की चपेट में हैं, वहीं दूसरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 1 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप