ब्राह्मण निकली मुस्लिम? शादी के बाद खुला राज, ‘या अल्लाह’ सुनकर उड़ गए होश

muslim

 इंदौर में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 5 साल के बच्चे की मां को अविवाहित और ब्राह्मण समाज की बताकर एक युवक से शादी करा दी गई. दुल्हन जब घर आई तो उसके मुंह से 'या अल्लाह' और 'अल्लाह की कसम' जैसे शब्द निकले, तो घरवालों को संदेह हुआ. पूछताछ की तो पता चला कि दुल्हन मुस्लिम है. इसके बाद दुल्हन ढाई से तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गई. इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है. पीड़ित परिवार ने परशुराम सेना के पदाधिकारियों के साथ कमिश्नर से भी शिकायत की है.

जानकारी के अनुसार, इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के हिंगोनिया खुर्द गांव के रहने वाले युवक की शादी के लिए परिजन लड़की की तलाश में थे. इसी बीच युवक के भाई की मुलाकात मुकेश मराठा नाम के व्यक्ति से हुई. उसने शादी के लिए 20 हजार रुपये लेकर आष्टा की रहने वाली लड़की के बारे में बताया और उससे मुलाकात करवाई.

इसके बाद 26 फरवरी 2024 को दोनों की शादी की तारीख तय हुई. युवक का परिवार शादी की पूरी तैयारी कर चुका था, लेकिन इंदौर आते समय दुल्हन का एक्सीडेंट होने की बात कहकर शादी निरस्त करवा दी गई. इसके बाद मुकेश ने कोमल पठान और नेहा नाम की युवतियों से मुलाकात करवाई. कोमल ने ढाई लाख रुपये लिए और एक युवती को ब्राह्मण समाज का और अविवाहित बताते हुए परिवार से मिलवाया. उस युवती का नाम निकिता बताया गया.

इसके बाद 26 फरवरी को निकिता से युवक की शादी करवा दी गई. शादी के कुछ दिनों बाद आम बोलचाल में निकिता के मुंह से 'या अल्लाह' और 'अल्लाह कसम' जैसे शब्द निकले तो परिजनों को उस पर शक हुआ. जब उससे पूछताछ की गई तो निकिता ने अपना नाम नाजिया बताया.

पीड़ित युवक ने कहा कि कुछ दिन बाद कोमल पठान आई और बहला फुसलाकर नाजिया को साथ ले गई. इसके तीन दिन बाद नाजिया वापस आ गई और उसने कहा कि कोमल पठान उसकी दूसरी जगह शादी करवाने ले गई थी, लेकिन वह मना करके वापस आ गई. इसके बाद एक दिन जसवंत के पास शाहनवाज उर्फ शानू नाम के व्यक्ति का कॉल आया, उसने बताया कि वह नाजिया का पति है और उनका 5 साल का एक बच्चा भी है. यह सुनकर परिवार सन्न रह गया. 

इसके बाद नाजिया अचानक घर से पूरा सामान लेकर फरार हो गई. युवक ने जब नाजिया के परिवार की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह नायता मुंडला में एक किराए के मकान में रहने लगी है. नाजिया का बच्चा उसके साथ है. जब युवक ने नाजिया की मां से बात की तो वह भी उसे भूलने की बात कहकर धमकाने लगीं. इस मामले में युवक के परिवार ने परशुराम सेना के पदाधिकारियों को बताया.

एडवोकेट नमन दुबे ने कहा कि मामले की शिकायत युवक ने गांधीनगर पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद परशुराम सेना के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित युवक पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पहुंचा. युवक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है. जांच अधिकारी आरआई दीपक पाटिल ने कहा कि शिकायत मिली है. इस मामले की जांच की जा रही है.

admin

Related Posts

लंबे इंतजार के बाद सक्रिय हुआ मध्यप्रदेश महिला आयोग, घरेलू विवादों पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

भोपाल   मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में करीब छह साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर जनसुनवाई की शुरुआत होने से पीड़ित महिलाओं में न्याय की नई उम्मीद जगी…

दहेज हत्या केस में जांच का दायरा बढ़ा, समर्थ की कस्टडी के साथ डिजिटल सबूतों पर फोकस करेगी CBI

भोपाल  ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच करेगी. सीबीआई ने ट्विशा के पति समर्थ और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान