जयपुर में आफत की बारिश, पानी-पानी हुई सड़कें, घंटों जाम में फंसे लोग

जयपुर

राजधानी जयपुर में सोमवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को भी मूसलाधार बारिश के रूप में जारी रहने से शहर की रफ्तार थम सी गई है। कई इलाकों में भारी जल भराव के चलते सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़कों पर जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जलभराव की वजह से हजारों कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच सके। सरकारी से लेकर निजी दफ्तरों तक उपस्थिति पर असर पड़ा है। वहीं कई मजदूर वर्ग के लोग जो सुबह काम पर निकल चुके थे, उन्हें जलजमाव के कारण वापस घर लौटना पड़ा।

शहर में लो-फ्लोर बसों का संचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। लो-फ्लोर बसों को जलभराव वाले रूटों पर रोक दिया गया है। कई मुख्य मार्गों पर बसों की आवाजाही न होने से आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ी। भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। सड़कों पर पानी भरने से दोपहिया व चार पहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। मानसरोवर, झोटवाड़ा, सांगानेर, वैशाली नगर, गलता गेट, चार दरवाजा, टोंक रोड, रेलवे स्टेशन रोड और अजमेर रोड जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा जलभराव देखने को मिला।

बारिश के कारण हो रही इस भारी परेशानी के बीच नगर निगम और यातायात विभाग की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। जनता का कहना है कि हर साल यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। जयपुर में बारिश अब भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, सबसे पहले यहां मिलेगा रिजल्ट

    जयपुर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इस बार बोर्ड सेकेंडरी यानी 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास…

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

    जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी