राज्य सरकार खेलों के लिये हर सुविधा मुहैया करवाने कटिबद्ध: मंत्री सारंग

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सांरग ने कहा है कि खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें और मध्यप्रदेश का नाम देश में रोशन करें। राज्य सरकार खेलों के उन्नयन के लिये हर सुविधा मुहैया करवा रही है। मंत्री श्री सारंग मंगलवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम में राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चेंपियनशिप के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों और टीम को पुरस्कार वितरण भी किया।

 मध्यप्रदेश बॉक्सिंग में भी देश में अग्रणी स्थान बनाएगा

मंत्री श्री सारंग ने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश ऐसे आयोजनों से बॉक्सिंग में भी देश में अग्रणी स्थान बनाएगा। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल से व्यक्ति अनुशासित, संयमित बनता है और खेल भावना से शारीरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ़ होता है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ी और खेल के उन्नयन के लिये काम किया है। विगत दिनों नई खेल नीति आई है अब पहली बार देश में खेल के सभी ऐसोशिएशन, फेडरेशन सुचारू रूप से खेलों के उन्नयन पर काम कर सकेंगे। सरकार के साथ उनका सही समन्वय हो, इसको लेकर केन्द्र सरकार ने एक विस्तारित विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया है। आने वाले समय में देश में खेलों का और अधिक उन्नयन होगा। मंत्री श्री सारंग ने एक वर्ष पूर्व केन्द्रीय खेल मंत्री को दिये सुझाव पर नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल बनाने में इस विधेयक की घोषणा हुई है।    

एमपी यूथ गेम्स से मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी होंगे चयनित

मंत्री श्री सारंग ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेल के उन्नयन, विकास और सुचारू खेल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक खेल स्टेडियम बनाकर खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में एमपी यूथ गेम्स का आयोजन रस्म अदायगी नहीं रहेगा इस आयोजन से राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन भी होगा। 

मंत्री श्री सारंग ने उत्कृष्ट खिलाड़ी और टीम को सम्मानित किया। उज्जैन के लोकेश काग को बेस्ट बॉक्सर, टीटी नगर खेल स्टेडियम के विनय सोलंकी को बेस्ट प्रोमिसिंग बॉक्सर, टीटी नगर खेल स्टेडियम की अशिता रावत को गर्ल्स बेस्ट बॉक्सर और ग्वालियर की अंशिका तिवारी को प्रोमिसिंग बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया। बालक टीम में टी.टी. नगर खेल स्टेडियम भोपाल, उज्जैन, जबलपुर कॉर्पोरेशन बॉक्सिंग ऐसोशिएशन और बालिका वर्ग टीम में टी.टी. नगर खेल स्टेडियम भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर कॉर्पोरेशन बॉक्सिंग ऐसोशिएशन विजेता रहे। इस अवसर पर खेल संचालक श्री राकेश कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बीएस यादव और मुख्य कोच श्री रोशन लाल उपस्थित थे। मंत्री श्री सारंग "नशे से दूरी, है जरूरी" जनजागृति अभियान के तहत समारोह में शपथ भी दिलवाई।   

  • admin

    Related Posts

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    मुंबई  भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) का वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह 15 मार्च (रविवार) को नई दिल्ली में हुआ. इस समारोह में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी शरीक हुए.…

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    मुंबई  इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' में भारतीय कंपनी सन ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का मामला शांत नहीं हुआ है। सनराइजर्स लीड्स ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह