मध्यप्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 30 जुलाई को भोपाल के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

भोपाल 
मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकतर नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई इलाकों में जलभरार की भी खबरें हैं। कई जिलों में हो रही लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने बुधवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। राजधानी भोपाल में भी कल यानी बुधवार को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

इन जिलों में बुधवार (30 जुलाई) को स्कूलों की छुट्टी
भोपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी ने बुधवार (30 जुलाई) को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही ग्वालियर, विदिशा, शिवपुरी, सीहोर, अशोकनगर, नर्मदापुरम जिलों में भी बुधवार का अवकाश घोषित किया गया है। गुना जिले में अगले तीन दिन यानी 30-31 और 1 अगस्त को स्कूलों के अवकाश घोषित किए गए हैं।

5600 स्कूलों में अघोषित छुट्टी
वहीं इससे पहले राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल भवन ढहने से हुए भयावह हादसे के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के खस्ताहाल भवनों में लग रहे स्कूलों में बच्चों को अघोषित छुट्टी दी है। लोक शिक्षण ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि भारी बारिश के इस मौसम में जहां सीलन है। सीपेज है या छत से प्लास्टर गिरने की आशंका है। वहां किसी हाल में उन कमरों में बच्चों को न बैठाएं। उन स्कूलों में इस आदेश के बाद अघोषित छुट्टी हो गई है। प्रदेश में 94 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें 5600 स्कूल अति जर्जर हैं। 81 हजार स्कूलों में कक्षाओं की हालत खराब है। भोपाल में 836 स्कूलों में 400 में भवन व कक्षा खस्ताहाल हैं। 50 के भवन अति जर्जर हैं। ऐसे में इस आदेश के बाद ऐसे स्कूलों में अघोषित छुट्टी की स्थिति है।

admin

Related Posts

नई पहल से बच्चों और युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मंच

  भोपाल स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू), भोपाल द्वारा आयोजित “समर कार्निवाल 2026” का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ निरंतर जारी है। बच्चों एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक…

अमृत भारत स्टेशन योजना से अशोकनगर स्टेशन बनेगा हाईटेक और सुविधायुक्त

भोपाल  रेलवे स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित करने हेतु संचालित “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल स्थित अशोकनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म