भारी बारिश से मध्य प्रदेश में जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में चेतावनी जारी

भोपाल,

 मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और उसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। नदी-नालों से लेकर बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं निचली बस्तियों में जलभराव के हालात हैं। कई परिवारों को राहत शिविरों में भेजा गया है।

मौसम विभाग ने राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते कुछ दिनों से कहीं रुक-रुक कर, तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात को राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई।

राजधानी के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और जलभराव के हालात बन गए। बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। इसी तरह राज्य के कई हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकांश बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है और कई स्थानों पर तो जल निकासी के लिए गेट भी खोलने पड़े हैं।

राजधानी की ही बात करें तो यहां के बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ा है, कोलार बांध सहित अन्य बांधों का जलस्तर बढ़ा है। शिवपुरी में तो आलम यह है कि पानी सड़कों पर है और मगरमच्छ भी सड़क पर विचरण करते नजर आ रहे हैं। कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते निचली बस्तियों में पानी भरा है। प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में भेजा गया है।

वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में सामान्य से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है लो प्रेशर एरिया बना है और ट्रफ लाइन गुजरी है। इस वजह से राज्य के ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड ,दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ आदि में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राजगढ़, शाजापुर, देवास, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर आदि स्थानों पर भी जोरदार बारिश संभव है।

 

  • admin

    Related Posts

    सब-स्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई का मैन लिफ्टर, इन-हाउस डिज़ाइन और निर्माण में सफलता

    सब-स्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई का मैन लिफ्टर इन-हाउस डिज़ाइन एवं निर्माण एमपी ट्रांसको में नई पहल भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने पारेषण कार्यों में…

    केरल कैडर की एमपी मूल की IPS अधिकारी पर EWS प्रमाणपत्र विवाद, डिमोशन की संभावना

    खरगोन  देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ईडब्ल्यूएस पात्रता की शर्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सनावद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने