भारतीय टेस्ट क्रिकेट का संकट! पिछले 9 मैचों में नतीजे देख फैंस हुए निराश

नई दिल्ली

टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड पिछले 9 मैचों में बहुत खराब है। टीम इंडिया के टेस्ट स्टैट्स पिछले 9 टेस्ट मैचों में इतने खराब हैं कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीम भी आंकड़ों के लिहाज से भारत से बेहतर लगेगी। टीम इंडिया ने पिछले 9 टेस्ट मैचों में सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और आयरलैंड ने 3-3 टेस्ट मैच अपने पिछले 9 मैचों में जीते हुए हैं। इस समय टेस्ट मैच जीतने के मामले में साउथ अफ्रीका की टीम शीर्ष पर है, जो एक भी मैच पिछले 9 मैचों में नहीं हारी है।

12 टेस्ट प्लेइंग नेशन्स के अगर लास्ट 9-9 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो शीर्ष पर साउथ अफ्रीका है, जिसने पिछले 9 टेस्ट जीते हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने पिछले 9 में से सात मुकाबले जीते हैं, एक गंवाया है और एक ड्रॉ रहा है। तीसरे नंबर पर नाम इंग्लैंड की टीम का है, जिसने 9 में से पांच मैच जीते हैं, तीन गंवाए हैं और एक मैच उनका ड्रॉ रहा है। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में श्रीलंका की टीम है, जिसने 9 में से 4 मैच जीते हैं, इतने ही गंवाए हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड की टीम पांचवें नंबर पर है, जिसने 9 में से चार मैच जीते हैं और पांच मैच गंवाए हैं।

पिछले 9 टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों में अफगानिस्तान की टीम छठे नंबर पर है, जिसने पिछले 9 में से तीन मैच जीते हैं, एक मैच ड्रॉ खेला है और पांच मैच हारे हैं। आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम का रिकॉर्ड एक जैसा है, जिन्होंने 9-9 मैचों में से 3-3 मैच जीते हैं और 6-6 मुकाबले गंवाए हैं। इसके बाद नंबर आता है भारत का, जिसने पिछले 9 टेस्ट मैचों में से सिर्फ दो मैचों में जीत दर्ज की है, एक दो मुकाबले ड्रॉ खेले हैं और पांच मैच हारे हैं। वेस्टइंडीज ने 9 में 2 मैच जीते हैं, एक मैच ड्रॉ रहा है और 6 मुकाबले गंवाए हैं। बांग्लादेश का भी यही हाल है। वहीं, 12वें नंबर पर विराजमान जिम्बाब्वे ने 9 में से एक मैच में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ रहा है, जबकि 7 मुकाबले हारे हैं।

admin

Related Posts

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव को भले ही पढ़ाई में बहुत अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने आखिरकार 80 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं। सूर्यकुमार की…

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

रियो डी जनेरियो दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक नेमार को सोमवार को फ्रांस और क्रोएशिया के खिलाफ फ्रेंडली मुकाबलों के लिए ब्राजील की टीम में जगह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी