विधानसभा में आज वित्तीय दस्तावेजों के साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल, अनुपूरक बजट के साथ उठेगा फीस

भोपाल

 मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से प्रारंभ होगी। कार्यवाही में मुख्य रूप से वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे। इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त व्यय की मंजूरी लेगी। विधानसभा की कार्यवाही में विपक्ष की ओर से सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं।

कांग्रेस विधायक अजय सिंह प्रदेश के निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली को लेकर शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। कई निजी विद्यालय अभिभावकों से मनचाही राशि वसूल कर रहे हैं, जिससे आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं, विधायक प्रदीप लारिया ने बुजुर्गों और विधवाओं को दी जाने वाली पेंशन की राशि में वृद्धि नहीं किए जाने पर ध्यानाकर्षण लगाया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति संबंधी एक महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में पेश किया जाएगा।  

विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिवेदन भी पटल पर रखे जाने हैं, जिनमें बाल अधिकार आयोग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा और नगरीय विकास विभाग की रिपोर्टें शामिल हैं। विधानसभा में कुल 20 विधायकों द्वारा सड़क निर्माण, पुलिया, विद्युत ट्रांसफार्मर, जल योजना, स्कूल मरम्मत, खेल मैदान निर्माण, और सामाजिक सेवाओं से जुड़े जनहित मुद्दों पर याचिकाएं प्रस्तुत की गईं। इन याचिकाओं में मुरैना, भिंड, रायसेन, टीकमगढ़, छतरपुर, झाबुआ, धार और मंदसौर जिलों के विकास कार्य शामिल हैं। 

admin

Related Posts

प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने की सौजन्य भेंट

भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई