कान्ह-सरस्वती पुनर्जीवन योजना को मिली मंजूरी, 2595 कब्जाधारकों को नोटिस, 510 करोड़ की लागत तय

इंदौर 

साबरमती नदी की तर्ज पर कान्ह व सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने की योजना तैयार हो गई है। कंसल्टेंट कंपनी मेहता एंड एसोसिएट ने कान्ह, सरस्वती और नहर भंडार क्षेत्र का फिजिबिलिटी सर्वे कर 19.38 किमी क्षेत्र में होने वाले कार्यों की डीपीआर आइडीए को सौंप दी है। इसमें 510.32 करोड़ खर्च होंगे। इस राशि के लिए आइडीए दिल्ली के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से अर्बन चैलेंज फंड की मांग का प्रस्ताव राज्य शासन के माध्यम से भेजेगा। योजना में सरकार नदियों को पुनर्जीवित करने में सहयोग करती है।

कान्ह व सरस्वती को साफ करने के लिए डेढ़ दशक में करोड़ों रुपए नगर निगम ने खर्च किए हैं। नदी से गंदगी निकालने के लिए दर्जनों पोकलेन, जेसीबी और डंपर सालभर चलते हैं। स्टॉर्म वाटर लाइन डालने से कुछ सुधार आया है। साबरमती की तर्ज पर कान्ह-सरस्वती को शुद्ध करने की जिम्मेदारी आइडीए को दी गई है।

ये होंगे काम

कान्ह व सरस्वती नदी की साइट क्लीयरेंस के साथ कुछ जगह रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी। नदी के दोनों ओर स्टॉर्म वाटर लाइन, वाटर सप्लाय, फाउंटेन, पार्किंग, लैंड स्केपिंग, हार्टिकल्चर आदि काम भी होंगे। मालूम हो, सरस्वती नदी का एक हिस्सा राजीव गांधी स्थित नहर भंडार से होते हुए बद्री बाग तो दूसरा हिस्सा तेजपुर गड़बड़ी से अमितेश नगर होते हुए बद्री बाग में मिलता है। यह लालबाग पैलेस के पीछे छत्रीबाग, हरसिद्धि, कृष्णपुरा छत्री तक पहुंचता है। वहीं, कान्ह नदी तीन इमली से छावनी होते हुए कृष्णपुरा छत्री पर पहुंचती है, जहां दोनों का संगम होता है और फिर कबीटखेड़ी पहुंचती है।

कान्ह-सरस्वती को पुनर्जीवित करने व सौंदर्यीकरण की डीपीआर आ गई है। अर्बन चैलेंज फंड के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। -आरपी अहिरवार, सीईओ, आइडीए
ढाई हजार बाधा

सवा साल पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने कान्ह व सरस्वती नदी का सर्वे कराया था। प्रशासन व नगर निगम के दस दलों की रिपोर्ट में 2595 कब्जे पाए गए थे। कंसल्टेंट कंपनी ने गूगल मैप से नदी के खसरों को नक्शों में उतारा और अवैध कब्जों की पुष्टि की। इन्हें हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। पूर्व में भी जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किए, लेकिन मुहिम रोक दी गई।

admin

Related Posts

MP में 3 दिन तक आंधी और बारिश, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज सिस्टम के एक्टिव होने से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश और…

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी से अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति भोपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान