झाबुआ में बड़ा हादसा टला: कलेक्टर नेहा मीना की कार को डंपर ने मारी टक्कर

झाबुआ 

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आज (28 जुलाई) सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब कलेक्टर नेहा मीणा (Neha Meena) की आधिकारिक गाड़ी एक तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई. यह दुर्घटना कलेक्टर बंगले के बाहर उस वक्त हुई जब वे अपने कार्यालय की ओर रवाना हो रही थीं. 

गनीमत यह रही कि हादसे में कलेक्टर, उनका ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
कब और कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, ये हादसा सोमवार (28 जुलाई) की सुबह करीब 10:30 बजे हुआ था, जब कलेक्टर नेहा मीणा अपने सरकारी बंगले से कार में बैठकर कार्यालय के लिए निकली ही रही थीं. जैसे ही कार ने अपने दाहिने मोड़ पर टर्न लेने लगी, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सीधे उनकी कार को टक्कर मार दी.
अधिकारी और पुलिस की प्रतिक्रिया

झाबुआ के एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने पुष्टि की कि कलेक्टर सुरक्षित हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अपने बयान में उन्होंने बताया, "हादसे में गाड़ी को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है."

हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि डंपर चालक नशे में तो नहीं था या ट्रक के ब्रेक फेल तो नहीं हुए थे.
हादसे के बाद की कार्रवाई

डंपर को पुलिस थाने ले जाया गया है. चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन की ओर से अफसरों की सुरक्षा को लेकर भी नए दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार किया जा रहा है ताकी ऐसे मामले दोबारा न हो सके.

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?