भारत के खिलाफ निर्णायक टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम में बदलाव, ऑलराउंडर की चौंकाने वाली वापसी

ओवल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से ओवल में शुरू होगा. उससे पहले इंग्लैंड ने अपने टेस्ट स्क्वाड में सरे के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को शामिल किया है.

जेमी ओवरटन ने सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है

जेमी ओवरटन ने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 97 रन बनाए और दो विकेट भी लिए, लेकिन उसके बाद से उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया. तब से, ओवरटन ने खुद को एक सफेद गेंद विशेषज्ञ के रूप में स्थापित किया है, और इंडियन प्रीमियर लीग सहित दुनिया भर की टी20 लीगों में खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 6 वनडे और 12 टी20 मैच खेले हैं. इसके अलावा जोश टंग, जिन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान टीम से रिलीज कर दिया गया था, को टीम में बरकरार रखा गया है.

ओवरटन ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 1 टेस्ट, 6 वनडे और 12 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी है। आधिकारिक बयान में इंग्लैंड क्रिकेट ने कहा हैं कि " इंग्लैंड मेन्स चयन पैनल ने गुरुवार 31 जुलाई से भारत के खिलाफ किआ ओवल में शुरू होने वाले रोथसे पांचवें टेस्ट मैच के लिए सरे के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया है।"

गौरतलब है कि जैमी ओवरटन ने अपने करियर के एकमात्र टेस्ट मुकाबले में 97 रन बनाने के साथ-साथ 2 विकेट चटकाए थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 98  फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2401 रन बनाने के साथ 237 विकेट अपने नाम किए हैं। बता दें कि जैमी ओवरटन के छह बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये की मोटी कीमत में मेगा ऑक्शन में खरीदा था। 

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्राइडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स

सीरीज अभी कहां खड़ी है?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, जिसकी वजह से पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है. मेजबान टीम को ये सीरीज जीतने के लिए अगला मैच जीतना या ड्रॉ करना होगा. इंग्लैंड को पहले और तीसरे मैच में जीत मिली थी जबकि इंडिया ने दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की थी.

पांचवें टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड

ओवल में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट मैच के लिए भारत ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया हैं. टीम में चोटिल ऋषभ पंत की जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया गया है.

टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह और एन जगदीसन (विकेटकीपर)

 

admin

Related Posts

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव को भले ही पढ़ाई में बहुत अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने आखिरकार 80 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं। सूर्यकुमार की…

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

रियो डी जनेरियो दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक नेमार को सोमवार को फ्रांस और क्रोएशिया के खिलाफ फ्रेंडली मुकाबलों के लिए ब्राजील की टीम में जगह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी