बहनों को राहत, सरकार लेगी कर्ज! 250 रुपये अतिरिक्त देने का वादा निभाने की तैयारी

भोपाल 

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर 250 रुपए अतिरिक्त देने के लिए महीने भर के अंदर मोहन सरकार दूसरी बार 4300 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। आरबीआई के द्वारा 30 जुलाई को कर्ज दिया जाएगा।

हालांकि, इससे पहले 8 जुलाई को भी सरकार के द्वारा 4800 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था। देखा तो जाए तो जुलाई महीने में सरकार अकेले ही 9100 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी।

30 जुलाई को कर्ज भुगतान होगा

सरकार 29 जुलाई को 4300 करोड़ रुपए के दो कर्ज लेगी। इसके लिए बकायदा नीलामी कराई जाएगी। कर्ज का भुगतान 30 जुलाई को किया जाएगा। वित्तीय वर्ष में लिए जा रहे दोनों कर्ज सातवें और आठवें कर्ज के रूप में होंगे। जिसके चलते वित्त वर्ष 2025-26 में लिए जाने वाले कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 18600 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। इसके पहले सरकार के द्वारा 8 जुलाई, 4 जून और सात मई को कर्ज लिया गया था।

इसके पहले 8 जुलाई को सरकार 4800 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। इस तरह अकेले जुलाई माह में 9100 करोड़ रुपए का कर्ज सरकार लेगी। इस कर्ज के बाद राज्य सरकार पर कुल कर्ज का आंकड़ा 440340 करोड़ को पार कर जाएगा।

17 और 23 साल की अवधि के होंगे कर्ज एमपी सरकार 29 जुलाई को कुल 4300 करोड़ रुपए के दो कर्ज लेने के लिए ऑक्सन करने जा रही है। इस कर्ज की अदायगी 30 जुलाई को होगी। चालू वित्त वर्ष में लिए जा रहे दोनों कर्ज सातवें और आठवें कर्ज के रूप में होंगे। इसके बाद वित्त वर्ष 2025-26 में लिए जाने वाले कर्ज का आंकड़ा 18600 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। सरकार ने इसके पहले आठ जुलाई, 4 जून और सात मई को कर्ज लिया है। यह कर्ज रिजर्व बैंक के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज बेच कर लिया जाएगा।

मोहन सरकार नए वित्त वर्ष में चौथी बार 2000 और 2300 करोड़ रुपए के कर्ज लेने जा रही है। दोनों ही कर्ज 17 साल और 23 साल की अवधि के लिए आरबीआई के माध्यम से लिए जा रहे हैं जिसका भुगतान साल भर में दो बार कूपन रेट के जरिए ब्याज के रूप में किया जाएगा। कुल कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 440340.27 करोड़ रुपए हो जाएगा।

4 जून को लिया पांच हजार करोड़ का लोन इसके पहले आरबीआई के माध्यम से दो लोन मोहन सरकार ने 4 जून को लिए थे। पहला लोन 2000 करोड़ रुपए का था जो 16 साल के लिए लिया है। सरकार ब्याज के साथ इसकी अदायगी 4 जून 2041 तक करेगी। दूसरा लोन 2500 करोड़ रुपए का था जो 18 साल के लिए है। यह 4 जून 2043 तक ब्याज के साथ चुकाया जाएगा।

7 मई को लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज मोहन सरकार ने चालू वित्त वर्ष का पहला कर्ज 7 मई को लिया था। इस दिन दो कर्ज ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए के लिए गए थे। मई में ढाई हजार करोड़ का पहला कर्ज 12 साल के लिए लिया गया था जिसका ब्याज सात मई 2037 तक के लिए चुकाना है। इसी तरह ढाई हजार करोड़ रुपए का दूसरा कर्ज सात मई को ही 14 साल के लिए लिया गया है जिसकी भरपाई सात मई 2039 तक ब्याज के रूप में होगी।

रेवेन्यू सरप्लस बताकर ले रहे लोन सरकार ने अपनी रेवेन्यू को लेकर कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार 12487.78 करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस में थी। इसमें आमदनी 234026.05 करोड़ था जबकि खर्च 221538.27 करोड़ रहा। इसके विपरीत वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश सरकार की रिवाइज्ड आमदनी 262009.01 करोड़ और खर्च 260983.10 करोड़ बताया गया है। इस तरह पिछले वित्त वर्ष में भी सरकार की आय 1025.91 करोड़ सरप्लस बताई गई है।

नए वित्त वर्ष में सरकार चौथी बार 2 हजार और 2300 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। दोनों कर्ज की अवधि 17 और 23 साल होगी। जिसका भुगतान साल भर में दो बार कूपन रेट के जरिए ब्याज के रूप में किया जाएगा। कुल कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 440340.27 करोड़ रुपए हो जाएगा।

1543 करोड़ के अलावा 317.50 करोड़ अलग से देने पड़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को राखी पर 1250 रुपए के अलावा 250 रुपए अलग से रक्षाबंधन पर्व के लिए देने की घोषणा की है। इसके चलते हर माह दिए जा रहे 1546 करोड़ के अलावा 317 करोड़ 50 लाख रुपए अलग से देने पड़ेंगे। बताया जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में ही इस राशि को लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

इसके चलते जुलाई में ही 4300 करोड़ का लोन लिया जा रहा है। गौरतलब है कि इसी माह 12 जुलाई को प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1543.16 करोड़ रुपए की राशि सीएम ने ट्रांंसफर की है। इसमें से 30 लाख से अधिक बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 46.34 करोड़ रुपए सब्सिडी राशि भी दी गई थी।

इन बहनों को भी सब्सिडी से बाकी बची राशि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दी जाती है।

लाड़ली बहनों को अगस्त में मिलेंगे 250 रुपए

सीएम डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 1250 रुपए के अलावा 250 रुपए अलग से देने की घोषणा की है। इसके चलते हर महीने सरकार पर 1546 करोड़ के अलावा 317 करोड़ 50 लाख रुपए का भार पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, लाड़ली बहनों के खाते में किस्त अगस्त के पहले ही हफ्ते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

admin

Related Posts

खुद को IAS बताकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

भोपाल मंत्रालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति स्वयं को 2019 बैच का अधिकारी बताकर पहुंच गया। योगेंद्र सिंह चौहान नाम का यह व्यक्ति मूल रूप से इंदौर का रहने वाला…

मानवीय आधार पर ऐतिहासिक आदेश: 13 साल की रेप पीड़िता को 28 हफ्ते में भी गर्भपात की अनुमति

भोपाल Madhya Pradesh High Court ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 28 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें