अमेरिका की स्पेस एजेंसी में भूचाल: नीतिगत दबाव के चलते नासा के हजारों कर्मचारी इस्तीफा देने को मजबूर

वॉशिंगटन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) से 3,870 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। ये कर्मचारी स्वैच्छिक त्यागपत्र कार्यक्रम के तहत इस्तीफा देने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बजट में कटौती के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करने का कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत नासा से कर्मचारियों को निकालने के बजाय खुद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। ट्रंप प्रशासन के संघीय कार्यबल को कम करने के लक्ष्य का पालन करने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अधिकारी छंटनी से बचने के लिए इस्तीफे का रास्ता अपना रहे हैं।

नासा से फिलहाल 3,870 कर्मचारियों के इस्तीफे की बात सामने आई है। हालांकि नासा ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा है कि आवेदनों की समीक्षा के बाद इस संख्या में बदलाव आ सकता है। नासा ने कर्मचारियों को 2025 में नौकरी छोड़ने के दो अलग-अलग मौके दिए हैं। दोनों त्यागपत्र कार्यक्रमों और करीब 500 लोगों के सामान्य रूप से नौकरी छोड़ने के बाद नासा में करीब 14,000 कर्मचारी रह जाएंगे।

इस्तीफों का दूसरा दौर
नासा में इस्तीफों का पहला दौर ट्रंपप्रशासन के शुरुआती दौर में आया था। यह प्रयास एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग की ओर से संचालित था। नासा ने जून के आरंभ में स्थगित इस्तीफे का अपना दूसरा दौर शुरू किया, जिसमें 25 जुलाई तक इसमें शामिल होने का मौका दिया गया है। एजेंसी ने बताया कि 3,000 कर्मचारियों ने इसे स्वीकार किया, जो कुल कार्यबल का 16.4 फीसदी है।

नासा ने अपने बयान में कहा है कि सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम एक अधिक दक्ष संगठन बनने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि चंद्रमा और मंगल जैसे मिशनों के लिए हमारी क्षमताएं पूरी तरह बनी रहें। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि कर्मचारियों की संख्या में इतनी बड़ी कमी से नासा के लिए भविष्य के अपने मिशन और तकनीकी विशेषज्ञता को नुकसान हो सकता है।

  • admin

    Related Posts

    भारतीय राजनीति में BJP का लंबा दौर जारी रहेगा, प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

    नई दिल्ली एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के प्रमुख और पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2014…

    सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कई चीजें होंगी महंगी? रुपये की कमजोरी से बढ़ी चिंता

    नई दिल्‍ली मिडिल ईस्‍ट में तनाव और तेल की कीमतें ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी की गई है और आगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up