राहुल गांधी का हमला – ‘PM मोदी को मीडिया ने किया ओवरहाइप

नई दिल्ली

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई बार मिल चुके हैं और उनमें कोई दम नहीं है। उन्होंने कांग्रेस 'ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन' में यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान जब यह सवाल किया कि देश में सबसे बड़ी समस्या क्या हैं तो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने प्रधानमंत्री का नाम लिया।

इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ''नरेन्द्र मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं हैं। मीडिया वालों ने सिर्फ गुब्बारा बना रखा है। मैं उनसे मिल चुका हूं, उनके साथ कमरे में बैठा हूं। बस ‘शो’ हैं, कोई दम नहीं है।'' उन्होंने आगे कहा कि पहले मैं उनसे नहीं मिला था, लेकिन अब मैं उनसे 2-3 बार मिल चुका हूं। अब मुझे समझ आ गया है कि कुछ भी नहीं है – वे सिर्फ दिखावा हैं, कोई दम नहीं। आप उनसे नहीं मिले हैं, मैं मिला हूं।

जनसभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने ओबीसी युवाओं से अपनी ताकत पहचानने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी युवाओं से मेरी सबसे बड़ी शिकायत यह है कि वे अपनी ताकत नहीं समझते। एक बार जब वे अपनी ताकत समझ जाएंगे, तो पूरा परिदृश्य बदल जाएगा। राहुल गांधी ने कहा, ''आप मेरी बहन प्रियंका से पूछिएगा कि अगर राहुल ने किसी काम के लिए मन बना लिया तो उस बात को वो छोड़ेगा या नहीं? मैं नहीं छोड़ने वाला। जातिगत जनगणना तो पहला कदम है, मेरा लक्ष्य है कि आपके काम को हिंदुस्तान में सम्मान और भागीदारी मिले।''

कांग्रेस सांसद ने अंग्रेजी भाषा को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ''बीजेपी के नेता कहते हैं कि अंग्रेजी को देश से मिटा देंगे। लेकिन आप उनसे पूछिए कि अंग्रेजी मिटाना चाहते हैं, आपके बच्चे कहां पढ़ते हैं। हिंदी मीडियम में पढ़ते हैं या अंग्रेजी मीडियम में पढ़ते हैं। लंदन, अमेरिका में क्या वे हिंदी में पढ़ते हैं, नहीं, क्षेत्रीय भाषा, हिंदी-तमिल, पंजाबी, कन्नड़ सब जरूरी हैं, लेकिन उसके साइड में अंग्रेजी भी जरूरी है।''

admin

Related Posts

अखिलेश यादव का ऐलान: सपा सरकार में 300 यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं को मिलेगी 40 हजार पेंशन

 लखनऊ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में बुंदेलखंड और अन्य जिलों से आए कार्यकर्ताओं के बीच भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि…

कांग्रेस में कई जिला अध्यक्षों का प्रदर्शन निराशाजनक, अब दिग्गज नेताओं की छुट्टी तय

भोपाल  मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की आहट तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अब जिला अध्यक्षों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर सख्त फैसले की तैयारी में है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 2 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं