‘गद्दार था भोपाल नवाब’, मंत्री ने नाम बदलने की उठाई मांग

 भोपाल
 मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भोपाल नवाब  को गद्दार बताते हुए उसके नाम से पहचानी जाने वाली सभी जगहों के नाम बदलने की बात कही। भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने यह बात मीडियो से कही।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि भोपाल नवाब ने भारत वर्ष में विलय होने की सहमति नहीं दी थी। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद में भोपाल रियासत में तिरंगा झंडा नहीं फहराया था।

भोपाल नवाब ने भारत के लोगों पर गोली चलवाई थी। उसने 6 से ज्यादा लोगों की हत्या करवाई थी। ऐसा नवाब देशभक्त नहीं हो सकता गद्दार था। उसके नाम से कोई भी इमारत हो अस्पताल हो सबके नाम बदलने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि जिस हमीदिया अस्पताल में मंत्री पहुंचे थे, उसका नाम भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान के नाम पर रखा गया है। भोपाल में हमीदिया स्कूल भी नवाब के नाम पर ही रखा गया था।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कहा था कि भोपाल में जो भी संपत्ति है, वो सभी राजा भोज की है। राजा भोज ने ही शहर में तालाब का निर्माण कराया था।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उठाई थी आपत्ति

भोपाल में परिषद की बैठक में नवाब हमीदुल्लाह खान को गद्दार कहे जाने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि नगर निगम अध्यक्ष को भोपाल के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसी बातें हमारी विरासत का अपमान है।

admin

Related Posts

शिक्षा में बड़ा बदलाव: 2026-27 से MP के हजारों स्कूलों में प्री-प्राइमरी क्लासेस शुरू, नियम तय

भोपाल राज्य सरकार सत्र 2026-27 में प्रदेश के 4500 सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने जा रही है। नई शिक्षा नीति में पहली कक्षा में प्रवेश से पहले प्री-प्राइमरी…

बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

50 एकड़ में स्थापित होगा आदर्श बीज उत्पादन केंद्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी कृषि एवं विकास योजनाओं की सौगात राजकीय गरिमा के साथ मनाया गया भगोरिया पर्व : जुलवानिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत