पर्यावरण के अनुकूल सफर की ओर कदम, DTC बोर्ड ने दी 100 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी

 नई दिल्ली

डीटीसी ने अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत बसों की खरीद प्रक्रिया जल्द ही आरंभ की जाएगी. दिल्ली के आस-पास के प्रमुख शहरों के लिए 200 बसों की खरीद की योजना है, लेकिन पहले चरण में 100 बसों की खरीद की जाएगी.

100 CNG बसें भी खरीदी जाएंगी
DTC बोर्ड ने बसों की खरीद के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, और अब जल्द ही एक बैठक में बसों के मॉडल पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति दी जाएगी. हाल ही में आयोजित बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया गया था. डीटीसी अंतरराज्यीय बस सेवा के तहत 100 सीएनजी और 100 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की योजना बना रहा है. इसके अनुसार, लंबी दूरी के रूटों पर सीएनजी बसों और कम दूरी के रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा.

डीटीसी बोर्ड की बैठक में बसों की खरीद प्रक्रिया आरंभ करने और पहले चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के प्रस्ताव पर सहमति दी गई है. पिछली बैठक में स्टैंडर्ड फ्लोर वाली एसी ई-बसों (टाइप-3) की खरीद का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था. इस दौरान चर्चा हुई कि बाजार में नए इलेक्ट्रिक बसों के मॉडल उपलब्ध हैं, इसलिए आगामी बोर्ड बैठक में बसों के मॉडल पर विचार किया जाएगा. आधुनिक मॉडल की बसों की खरीद के लिए बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

रूट सर्वे अंतिम चरण में
डीटीसी के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अंतरराज्यीय बस सेवा के लिए रूटों का सर्वेक्षण अंतिम चरण में है. जल्द ही रूटों की एक सूची तैयार की जाएगी, जिसे आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा. बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद ही यह सूची सार्वजनिक की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों के शहरों तक डीटीसी बसों के संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

फंड भी है उपलब्ध
डीटीसी को बसों की खरीद के लिए फंड की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि उसके पास इस कार्य के लिए लगभग 320 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं. दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने परिवहन विभाग के माध्यम से 199.5 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी निधि के उपयोग के लिए पूर्व सहमति दी थी, जो अब ब्याज सहित बढ़कर 320.3 करोड़ रुपये हो गई है.

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली की सियासत में बड़ा मोड़, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बात पर माने केजरीवाल-सिसोदिया

    नई दिल्ली  दिल्ली के कथित आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले से जुड़ी एक बड़ी और महत्वपूर्ण कानूनी अपडेट सामने आई है। हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के इस…

    2024 जंतर-मंतर हमले मामले में अलका लांबा को कोर्ट ने ठहराया दोषी

    नई दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट से महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ा झटका लगा है. जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव