आकाश चोपड़ा ने मैनचेस्टर टेस्ट के लिए चुनी टीम इंडिया की संभावित XI, इन नामों पर जताया भरोसा

नई दिल्ली
पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। टीम इंडिया इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन मैचों के बाद 2-1 से पीछे है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को रेस्ट देना उचित नहीं होगा। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने बताया है कि अन्य कौन-कौन से बदलाव टीम में किए जा सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके नितीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के बारे में भी बात की।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की और कहा, “मैं नंबर एक और नंबर दो पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को रखूंगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये बाएं और दाएं हाथ की जोड़ी कमाल की रही है। नंबर तीन पर मैं करुण नायर को ही रखूंगा। भले ही उन्होंने रन नहीं बनाए हैं, लेकिन कम से कम एक और मौका उनको मिलना चाहिए। नंबर चार पर बिना किसी विवाद के कप्तान शुभमन गिल होने चाहिए।”

आकाश चोपड़ा ने आगे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के साथ-साथ गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर बात की। उन्होंने नंबर पांच पर ऋषभ पंत को रखा है। अगर वे विकेटकीपिंग के लिए फिट नहीं हैं तो ध्रुव जुरेल को 6 पर खिलाया जा सकता है। आकाश चोपड़ा ने बताया कि टीम में अन्य कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं है, जो मिडिल ऑर्डर में खेलता हो। अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन हैं, लेकिन वे टॉप ऑर्डर में खेलते हैं। आगे वे रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को रखते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ अंशुल कंबोज को रखना चाहते हैं। अगर आकाश दीप फिट नहीं हैं तो कंबोज बेस्ट चॉइस होंगे।

आकाश चोपड़ा के मुताबिक टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज

  • admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

     नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार