हवाई सफर में डरावना मोड़: इंजन में आग लगने पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

लॉस एंजिलिस

हवा में उड़ते हुए विमान के इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। डेल्टा एयरलाइन का यह बोइंग विमान लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अटलांटा जा रहा था। फ्लाइट डीएल446 के इंजन में टेकऑफ के तुरंत बाद आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाएं इंजन से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। हालांकि किसी तरह का हादसा नहीं हुआ और विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

इमरजेंसी का हुआ था ऐलान
रिपोर्ट के मुताबिक विमान में आग लगने की घटना के बाद तुरंत विमान में इमरजेंसी की घोषणा की गई। इसके बाद विमान को वापस एयरपोर्ट पर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई। लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर एटीसी ने विमान को वापस आने के लिए गाइड किया। इसके बाद ग्राउंड की इमरजेंसी सेवाओं की तैनाती का आदेश दे दिया गया।

फ्लाइट डीएल446 पहले पैसिफिक के ऊपर गया। इसके बाद वह डॉनी और पैरामाउंट क्षेत्र से नीचे उतरने लगा। इस बीच विमान के क्रू मेंबर्स ने सुरक्षित लैंडिंग की पूरी तैयारी कर ली। इस दौरान विमान की गति और ऊंचाई पूरी तरह से नियंत्रण में थी।

यात्रियों को दी गई सूचना
विमान में बैठे यात्रियों ने घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विमान के कैप्टन ने अनाउंस किया कि इंजन में आग की बात को वेरिफाई किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच शुरू कर दी है। यह एयरक्राफ्ट करीब 25 साल पुराना है। इसमें दो जीई सीएफ-6 इंजन लगे हुए हैं।

पहली बार नहीं
यह पहली बार नहीं है जब डेल्टा के विमान में ऐसी समस्या हुई है। अप्रैल में, एक अन्य डेल्टा विमान ने ओरलैंडो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग पकड़ ली थी। डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान 1213 के विमान के इंजन में उस समय आग लग गई थी जब वह अटलांटा के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। यह विमान एक एयरबस A330 था, जिसमें उस समय 282 यात्री, 10 विमान परिचारक और दो पायलट थे। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

  • admin

    Related Posts

    भारत बना ग्लोबल बिज़नेस हब? गूगल, Nvidia सहित बड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी आ रहे हैं

     नई दिल्ली भारत में इस बार दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण AI सम्मेलन होने वाला है. हम बात कर रहे हैं India AI Impact Summit 2026 की, जो अगले हफ्ते शुरू…

    दहेज कानून की परिधि में लिव-इन संबंध? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण और जटिल कानूनी प्रश्न पर विचार कर रहा है, जिसमें क्या एक विवाहित पुरुष के खिलाफ उसकी लिव-इन पार्टनर भारतीय दंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर