छात्रा की जान गई, शारदा यूनिवर्सिटी में बवाल; परिजनों का आरोप, दो शिक्षक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में बीडीएस कोर्स की एक छात्रा द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। खुदकुशी से पहले छात्रा द्वारा लिखे एक सुसाइड नोट में दो टीचरों द्वारा उसे प्रताड़ित और अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नॉलेज पार्क थाना अंतर्गत शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के रूम में बीडीएस की एक छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के विरोध में मृतक छात्रा के परिजनों और अन्य छात्रों ने यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी स्टाफ पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ज्योति, शारदा यूनिवर्सिटी से बीडीएस की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार की रात छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा के कमरे से मिले सुसाइड नोट में यूनिवर्सिटी स्टाफ को जिम्मेदार ठहरा गया है। छात्रा ने सुसाइड नोट में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर शुक्रवार की रात यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा हुआ। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा– ''मेरी मौत के जिम्मेदार महेंद्र सर और शार्ग मैम हैं। इन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, अपमानित किया।''

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों द्वारा थाना नॉलेज पार्क पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर यूनिवर्सिटी के स्टाफ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के परिजनों व यूनिवर्सिटी के छात्रों में शारदा यूनिवर्सिटी प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश है, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा वार्ता कर शांत कराया गया है। मौके पर फिलहाल शांति है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली सरकार का डिजिटल प्लान: सब-रजिस्ट्रार ऑफिस होंगे हाईटेक, खत्म होगा भ्रष्टाचार

    नई दिल्ली  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में संपत्ति की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। AI आधारित इस नई व्यवस्था से संपत्ति…

    स्कूल फीस को लेकर बड़ा बदलाव, दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों के पक्ष में दिया अहम फैसला

    नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने  शिक्षा निदेशालय (DoE) को बड़ा झटका देते हुए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूल और बिना सरकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी