फैंस के लिए बड़ा झटका! “सन ऑफ सरदार 2” की रिलीज़ टली, तारीख पर अटकलें तेज़

बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन अब एक्शन के बाद कॉमेडी वाले अवतार में नजर आने वाले हैं. एक्टर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. लेकिन हाल ही में इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने रही है. दरअसल फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब ये फिल्म 25 जुलाई को थिएटर्स में नहीं आएगी. जानिए इसकी नई रिलीज डेट

क्या है ‘सन ऑफ सरदार 2’ की नई रिलीड डेट?

दरअसल अजय देवगन फिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर ये घोषणा की गई है. इसपर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया है कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ अब 25 जुलाई को रिलीज नहीं होगी. इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा गया है कि, ‘जस्सी पाजी और टोली आपको 1 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई देंगे..’

मुकूल देव को देख भावुक हुए थे फैंस

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया था. जिसमें अजय देवगन के साथ फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट और कुछ नए चेहरे भी नजर आए. फिल्म में दिवंगत एक्टर मुकूल देव भी अहम किरदार में हैं. ये उनकी आखिरी फिल्म होगी. उन्हें देखकर फैंस काफी इमोशनल होती भी नजर आए.

मृणाल संग बनी हैं अजय देवगन की जोड़ी

वहीं इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जगह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इश्क लडाती हुई नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी पर फैंस प्यार तो लुटा रहे हैं, लेकिन कहीं ना कहीं सोनाक्षी को भी काफी मिस कर रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में कुब्रा सैत भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म अब 1 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

  • admin

    Related Posts

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी