अमेरिका के दर पर पाकिस्तान, टैरिफ डील को लेकर मचा हलचल

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर ऐलान ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। पाकिस्तान भी इसको लेकर टेंशन में है। इसको लेकर पाकिस्तान के वित्तमंत्री मुहम्मद औरंगजेब अमेरिका पहुंच गए। वहां पर पाकिस्तानी वित्तमंत्री की अमेरिकी अधिकारियों से बात भी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर भी बातचीत हुई।

फिलहाल पाकिस्तान और अमेरिका ने बातचीत की प्रगति को लेकर संतोष जाहिर किया है। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक परिणाम आने की भी उम्मीद जताई गई है। गौरतलब है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तल्ख रहे। हालांकि पिछले महीने ट्रंप और असीम मुनरो के बीच व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद इसमें काफी सुधार आया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर बयान जारी किया है। इसके मुताबिक मुहम्मद औरंगजेब और अमेरिकी अधिकारियों, लुटनिक और ग्रीयर के बीच बातचीत प्रोडक्टिव रही। बयान में आगे कहा गया है कि पाकिस्तान और अमेरिका ने अपने रिश्तों को मजबूत करने के मौकों की तलाश की बात कही है। इसमें दोनों ही देशों का फायदा होगा। इसके मुताबिक दोनों देशों के बीच बातचीत से इस्लामाबाद और वॉशिंगटन, दोनों को आर्थिक लाभ होगा।

अमेरिका का ऐलान बाकी
गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में दोनों देशों के बीच ट्रेड निगोशिएंस की बातचीत हुई है। इसमें अधिकारियों ने कहाकि टैरिफ डील पर समझ पाकिस्तान के अहम एक्सपोर्ट सेक्टर्स के लिए काफी अच्छा हो सकता है। हालांकि इस पर अमेरिका की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अन्य व्यापारिक सहयोगियों के साथ बातचीत पूरी होने के बाद अमेरिका की तरफ से कोई घोषणा होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    भारत-UK समझौते से बड़ा फायदा, 99% भारतीय सामान पर जीरो-ड्यूटी संभव

    नई दिल्ली  भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस साल अप्रैल 2026 से लागू होने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक वरिष्ठ सरकारी…

    आज की ताजपोशी में चर्चा का केंद्र—तारिक रहमान की दौलत और पत्नी जुबैदा की अधिक संपत्ति

    ढाका  तारिक रहमान की ताजपोशी होने वाली है. दुनियाभर से करीब 1200 मेहमान शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने वाले हैं. दरअसल, तारिक रहमान बांग्लादेशी के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात