PAK खिलाड़ियों ने फिर कराई इंटरनेशनल बेइज्जती, मोहम्मद हफीज के साथ हुई गलतफहमी के चलते उमर रन आउट हुए

नई दिल्ली 
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में पाकिस्तान चैंपियन मे दमदार शुरुआत की है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मोहम्मद हफीज के नेतृत्व वाली पाकिस्तान चैंपियन ने इंग्लैंड चैंपियन को 5 रन से हराया। इस मैच के दौरान एक बार फिर पाकिस्तान टीम की किरकिरी हो गई है। पाकिस्तान की पारी के दौरान बल्लेबाज उमर आमीन के रन आउट ने सबका ध्यान खींचा। 19 जुलाई को एजबेस्टन में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेड्स 2025 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड चैंपियन के खिलाफ मोहम्मद हफीज के साथ हुई गलतफहमी के चलते उमर रन आउट हुए।

पाकिस्तान की पारी के 8वें ओवर में दिमित्री मस्कारेन्हास के खिलाफ मोहम्मद हफीज ने विकेट के पीछे शॉट मारकर एक रन चुराना चाहा। लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में जाता देख उन्होंने अपना मन बदल लिया। इस बीच नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े उमर अमीन उनके काफी करीब पहुंच गए थे। हफीज के मना करने पर वह वापस लौटे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उमर 9 गेंद में 6 रन ही बना सके। मैच की बात करें तो पाकिस्तान चैंपियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद हफीज ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। वह 17वें ओवर में पवेलियन लौटे। इसके अलावा यामिन ने 13 गेंद में नाबाद 27 रन बनाए। इंग्लैंड चैंपियन के लिए ट्रेमलेट और प्लकेट ने 2-2 विकेट लिए।

इसके जवाब में इंग्लैंड चैंपियन की टीम निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से फिल मस्टर्ड ने 51 गेंद में 58 और इयान बेल ने 35 गेंद में 51 रन की पारी खेली। कप्तान इयोन मोर्गन 12 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से रईस, तनवीर और यामिन को 1-1 विकेट मिला। पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंडिया चैंपियन से 19 जुलाई को होगा।

  • admin

    Related Posts

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    लखनऊ  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण की शुरुआत तो हो चुकी है, लेकिन इकाना स्टेडियम में पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के…

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    लखनऊ आईपीएल 2026 के लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच बुधवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाले मैच को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने रूट डायवर्जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा