सार्वजनिक मंच पर अश्लीलता का आरोप, यूजर्स बोले- कौन तय करेगा मर्यादा?

नई दिल्ली

एलन मस्क की AI कंपनी xAI एक बार फिर विवादों में है. इस बार मुद्दा है उनके चैटबॉट Grok में जोड़े गए नए फीचर Companion Mode को लेकर. इस मोड में दो वर्चुअल कैरेक्टर, Annie (एक एनिमे स्टाइल लड़की) और Bad Rudy (एक गुस्सैल एनिमेटेड पांडा) शामिल किए गए हैं, जो यूजर से बात करते हैं, लेकिन इनका व्यवहार और भाषा इतनी बोल्ड और आपत्तिजनक है कि सोशल मीडिया से लेकर एक्सपर्ट्स तक सभी ने चिंता जताई है.

क्यों हो रहा है Companion Mode पर विवाद?
Companion फीचर में Annie नाम की AI गर्लफ्रेंड खुद को ऐप खोलते ही यूजर की साथी बताने लगती है. बातचीत के दौरान Annie न सिर्फ फ्लर्ट करती है, बल्कि अगर उसे बातचीत “अच्छी लगे”, तो वह खुद को छोटे कपड़ों में दिखाने लगती है. कई यूजर्स ने दावा किया है कि वह वर्चुअली अपने कपड़े भी उतार देती है और अश्लील हरकतें करती है.

वहीं Bad Rudy नाम का एनिमेटेड रकून भी कम नहीं है. वह बातचीत के दौरान गालियां देता है और बदतमीज लहजे में जवाब देता है. ये दोनों ही कैरेक्टर Grok की छवि को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.

समस्या कहां है?
जहां कुछ यूजर्स इसे “मज़ेदार और इंटरैक्टिव” मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई संस्थाएं और टेक एक्सपर्ट इसे AI के ज़रिए अश्लीलता और महिला विरोधी व्यवहार को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं.

नेशनल सेंटर ऑन सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन ने तो Annie जैसे कैरेक्टर्स को “सेक्शुअल कंटेंट फैलाने वाला AI” बताया है. उनका मानना है कि यह फीचर खासतौर पर युवाओं पर गलत असर डाल सकता है और महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु की तरह दिखाता है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी Grok AI उस समय विवाद में आया था जब उस पर नाजी विचारों और हिटलर को सपोर्ट करने का आरोप लगा था.

कौन कर सकता है इस्तेमाल?
यह फीचर अभी iOS यूजर्स के लिए Grok ऐप में सीमित तौर पर उपलब्ध है. यूजर को इसे ऐप की सेटिंग में जाकर मैन्युअली ऑन करना होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Bad Rudy का भी एक “एडल्ट वर्जन” ऐप में छिपा हुआ है, जो और भी ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट दिखाता है.

अब आने वाला है AI बॉयफ्रेंड?
ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, xAI अब Annie की तर्ज पर एक AI बॉयफ्रेंड लाने की तैयारी में है. हालांकि अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कंपनी इसे “सोशल AI एक्सपीरियंस” का हिस्सा बता रही है.

एलन मस्क ने इस फीचर को अभी “सॉफ्ट लॉन्च” बताया है और कहा है कि आने वाले समय में इसे और यूजर्स के लिए खोला जाएगा.

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान