वायरल हुई मोनालिसा अब ‘बिग बॉस’ में मचाएंगी धमाल?महाकुंभ के बाद अब TV पर जलवा

इंदौर 

महाकुंभ मेले में माला बेचने आई मोनालिसा रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई और अब तो उनका बॉलीवुड डेब्यू भी हो गया हैं. हाल ही में उनका उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, अब मोनालिसा इससे आगे बढ़ते हुए सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस के घर में एंट्री करना चाहती हैं. हाल ही में एक वायरल वीडियो में मोनालिसा से जब पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस में जाना चाहेंगी, तो उनका जवाब क्या था आइए आपको बताते हैं.

बिग बॉस जाने पर क्या बोली मोनालिसा

मोनालिसा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया हैं. इस वीडियो में वह ब्लैक कलर का अनारकली सूट पहने बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. इस बीच जब उनसे पूछा गया कि आपको बिग बॉस में जाने का मौका मिलेगा, तो क्या आप जाएंगी? इस पर मोनालिसा ने तुरंत रिएक्शन देते हुए कहा हां जरूर, मैं जाऊंगी. हालांकि, अभी तक इस बात पर शो की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है कि मोनालिसा इस शो का हिस्सा होगी या नहीं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं कि हम आपको बिग बॉस में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

कब होगा बिग बॉस 19 का प्रीमियर

खतरों के खिलाड़ी पोस्टपोन होने के बाद बिग बॉस-19 इस बार जल्दी टेलीकास्ट किया जाएगा, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के आखिरी में 29 या 30 अगस्त के वीकेंड में इसके प्रीमियर होने की उम्मीद है. इस बार का बिग बॉस सबसे लंबा चलेगा, जो कि 5 महीने का होगा. हालांकि, शो के प्रीमियर को लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है, इस बार बिग बॉस शो का हिस्सा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, लता अग्रवाल, आशीष विद्यार्थी, गौरव तनेजा, चिंकी-मिंकी, कृष्णा श्रॉफ, तनुश्री दत्ता, अर्शिफा खान, शरद मल्होत्रा, ममता कुलकर्णी, अपूर्व मुखर्जी और पूरव झा जैसे सेलिब्रिटीज होंगे. 

हां, मैं जरूर जाउंगी…

सलमान खान(Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 19' का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार ये शो पहले से ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि, इस बार शो का सीजन 3 महीने की जगह 5 महीने का होने वाला है। इसी बीच वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में मोनालिसा ने रिएलिटी शो बिग बॉस में का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर कर दी है। दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर आपको बिग बॉस में जाने का मौका मिले तो, क्या आप जाएंगी? इस सवाल के जवाब में मोनालिसा ने कहा- हां, मैं जरूर जाऊंगी।

आधिकारिक जानकारी नहीं आई सामने

बता दें कि अब तक मोनालिसा के शो में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मोनालिसा के फैंस उन्हें इस शो में देखना चाहते हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।

महाकुंभ से बदली जिंदगी

मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं और यहीं एक छोटे से घर में उन्होंने अपना बचपन बिताया है। बता दें कि महाकुंभ में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी से भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। वायरल पोस्ट पर लोगों ने ऐसा प्यार लुटाया कि वो देखने वालों के दिलोें में उतर गई। इसी का नतीजा था कि मोनालिसा का वीडियो देखने के बाद मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन कर लिया। तब से माला बेचने वाली लड़की की जिंदगी रातोंरात ऐसी बदली कि मोनालिसा लगातार आगे बढ़ रही हैं, फिलहाल उनके पास पीछे देखने का समय नहीं है। ऑल द बेस्ट मोनालिसा…।
अगर आप भी हैं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के फैन, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं ये खबर आपको कैसी लगी?

admin

Related Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिवस सोमवार को…

समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार एक्टिव, प्रदेश में चल रही तैयारी : CM डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में गठित की गई है उच्च स्तरीय समिति आम नागरिकों से किये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर