एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला दिल्ली में जल्द शोरूम खोलने की योजना पर काम कर रही है

मुंबई 
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मंगलवार को शोरूम खोलने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला दिल्ली में जल्द शोरूम खोलने की योजना पर काम कर रही है। टेस्ला के मुताबिक, वह नई दिल्ली में चार चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसमें 16 सुपरचार्जर होंगे, जबकि 15 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे।
टेस्ला ने मुंबई में 'एक्सपीरियंस सेंटर' लॉन्च करने के साथ देश में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई को लॉन्च किया।
टेस्ला ने आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के इर्द-गिर्द एक संपूर्ण इकोसिस्टम तैयार करके विकास की बड़ी योजना तैयार की है।
कंपनी के ईवी इकोसिस्टम में शोरूम, सर्विस सेंटर, डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, चार्जिंग स्टेशन, लॉजिस्टिक्स हब और कंपनी के ऑफिस शामिल हैं।
मुंबई में टेस्ला ने प्रमुख क्षेत्रों जैसे लोअर परेल, बीकेसी, नवी मुंबई और ठाणे में चार प्रमुख चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण का ऐलान किया है। इसमें 16 सुपरचार्जर और 16 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे।
टेस्ला ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उसके व्यापक मिशन का सिर्फ एक हिस्सा है। कंपनी का असली लक्ष्य एक सस्टेनेबल इकोसिस्टम बनाना है।
कंपनी ने बताया कि दुनिया भर के 55 देशों में 80 लाख से ज्यादा टेस्ला वाहन वितरित किए जा चुके हैं और सिर्फ 2024 में ही ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 250 से ज्यादा नए फीचर जोड़े गए हैं।
कंपनी समय के साथ कारों को और स्मार्ट बनाने के लिए ऐसे अपडेट जारी रखने की योजना बना रही है।
कंपनी पहले से ही दुनिया भर में 70,000 से ज्यादा सुपरचार्जर के साथ 7,000 से ज्यादा सुपरचार्जिंग स्टेशन संचालित करती है।
भारत के रोजगार बाजार को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, टेस्ला ने पुष्टि की कि वह पूरी तरह से स्थानीय प्रतिभाओं पर निर्भर रहेगी।
उसने कहा, "देश में कंपनी के संचालन का नेतृत्व करने के लिए भारतीय नागरिकों को नियुक्त किया जाएगा, जिससे एक वैश्विक ब्रांड के लिए घरेलू नेतृत्व सुनिश्चित होगा।"

  • admin

    Related Posts

    सेंसेक्स की तेजी, गिरावट के बाद एक घंटे में 76,000 का आंकड़ा पार, शेयर बाजार बना रॉकेट

    मुंबई शेयर बाजार की चाल दो कारोबारी दिनों से लगातार बदली-बदली नजर आ रही है. सोमवार को जहां सेंसेक्स-निफ्टी ने आखिरी कारोबारी घंटे में बाजी पलट दी थी और शुरुआती…

    भारत का व्यापारिक घाटा फरवरी में घटकर 27.1 अरब डॉलर, दर्ज की गई गिरावट

    नई दिल्ली  भारत का वस्तु व्यापारिक घाटा फरवरी में कम होकर 27.1 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले महीने 34.68 अरब डॉलर था। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 0 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 0 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह