डिजिटल इंडिया की ओर डाक विभाग का कदम, एटीपी एप और QR कोड से होगा पेमेंट आसान

कानपुर
डिजिटल युग में डाक विभाग को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके तहत आइटी 2.0 के तहत एटीपी (उन्नत डाक प्रौद्योगिकी) अप्लीकेशन की शुरुआत की जा रही है। ग्राहक क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। पोस्टमैन जीपीएस सुविधा के साथ वितरण कार्य करेंगे, ओटीपी आधारित वितरण कार्य होंगे, ग्राहक ऐप के माध्यम से डाक सेवाओं की प्रयोग कर सकेंगे, लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए भी क्यूआर कोड का उपयोग होगा।

यह अप्लीकेशन प्रधान डाकघर नवाबगंज व उससे संबंधित डाकघरों में 15 जुलाई से लागू हो रही है। डिजिटल इंडिया-कैशलेस इंडिया के तहत डाकघरों में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने तथा उनको आधुनिक बनाने के लिए एटीपी यानी उन्नत डाक प्रौद्योगिकी की शुरूआत की जा रही है।

इससे डाक कर्मियों का काम आसान होगा, साथ ही ग्राहकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रवर डाक अधीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नई एटीपी अप्लीकेशन के डेटा माइग्रेशन, सिस्टम अपडेट करने के दौरान 14 जुलाई को प्रधान डाकघर नवाबगंज व उससे संबंधित डाकघरों में सार्वजनिक लेनदेन नहीं किया जाएगा। एटीपी अप्लीकेशन को ग्राहकों के अनुकूल बनाने के साथ बेहतर व तेज सेवाओं के लिए डिजायन किया गया है। यह अप्लीकेशन डाक विभाग को आधुनिक बनाने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • admin

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

    लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का…

    कोलोरेक्टल कैंसर पर बड़ा शोध, दवाओं को बेअसर करने वाले प्रोटीन का खुलासा

    कानपुर  आईआईटी के बायोलाजिकल साइंस और बायोइंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर बुशरा अतीक और उनकी शोध टीम को कैंसर अनुसंधान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रो. अतीक ने कोलोरेक्टल कैंसर (आंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?