अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने लॉर्ड्स टेस्ट में लगाई स्पेशल सेंचुरी, गांगुली और द्रविड़ भी नहीं कर पाए ऐसा

लॉर्ड्स 
अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में स्पेशल सेंचुरी लगाई। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद पहली पारी में 177 गेंदों में 100 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके जड़े। उन्होंने जारी सीरीज में दूसरा शतक ठोका। वहीं, राहुल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक जमाया है। उन्होंने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है, जो सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ समेत कई दिग्गज अपने करियर में नहीं कर पाए।
 
दरअसल, 33 वर्षीय राहुल ने लॉड्स में दूसरा टेस्ट शतक मारा है। उन्होंने 2021 में इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में 250 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली थी। राहुल एक से अधिक सेंचुरी लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। लॉर्ड्स में कुल 10 भारतीयों ने टेस्ट शतक ठोका है, जिसमें से आठ ने केवल एक बार शतक लगाया। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर सर्वाधिक सेंचुरी का भारतीय रिकॉर्ड दिलीप वेंगसकर के नाम है। उन्होंने यहां तीन शतक जड़े।

लॉर्ड्स में टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर
दिलीप वेंगसरकर- 3
केएल राहुल- 2
वीनू मांकड़- 1
गुंडप्पा विश्वनाथ- 1
रवि शास्त्री- 1
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 1
सौरव गांगुली- 1
राहुल द्रविड़- 1
अजीत अगरकर- 1
अजिंक्य रहाणे- 1
राहुल एक धाकड़ क्लब में शामिल हो गए हैं। वह लॉर्ड्स में दो शतक लगाने वाले चौथे मेहमान सलामी बल्लेबाज बन गए। उनके अलावा यहां बिल ब्राउन, गॉर्डन ग्रीनिज और ग्रीम स्मिथ ने दो सेंचुरी ठोकीं। राहुल का इंग्लैंड में यह चौथा टेस्ट शतक है। यह साल 2000 के बाद से इंग्लैंड में किसी मेहमान सलामी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए दूसरा सबसे अधिक शतक हैं। उनसे आगे साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ (5) हैं।

मैच की बात करें तो राहुल ने जोफ्रा आर्चर द्वारा डाले गए 67वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर शतक कंप्लीट किया। हालांकि, वह उसके बाद जब स्ट्राइक पर आए तो विकेट गंवा बैठे। उन्हें स्पिनर शोएब बशीर ने 68वें ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। राहुल ने करुण नायर (40) के साथ 61, कप्तान शुभमन गिल (16) के संग 33 और विकेटकीपर ऋषभ पंत (74) के साथ 141 रनों की साझेदारी की।

admin

Related Posts

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

 कोलकाता  क्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी गलती से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के ख‍िलाफ 2 मार्च को हारी? क्या उसे बिना वजह का र‍िस्क लेना भारी पड़ा, अगर वो 2…

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

इंदौर  मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला क्रिकेटरों को पेंशन देने का फैसला लिया है। उन्हें साढ़े 12 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। यदि घरेलू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा