मुंबई में बड़ा ड्रग्स केस, 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ इंजीनियर पकड़ा गया

मुंबई
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर में सक्रिय दो अलग-अलग ड्रग रैकेट्स का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई में कुल 2.5 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं, जिसमें एमडी, चरस और हेरोइन शामिल हैं। एक इंजीनियर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की आजाद मैदान यूनिट ने पहले अभियान में अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में रहने वाले एक इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर एस खान (40) को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खान अपने फ्लैट से ड्रग्स बेचता है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें उसके घर से 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स और चरस तथा 18 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

जांच में यह सामने आया कि एस. खान पिछले चार वर्षों से अपने फ्लैट को ड्रग्स की तस्करी का अड्डा बनाए हुए था। एएनसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि खान यह नशीली सामग्री कहां से मंगवाता था और उसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। एएनसी की कांदिवली यूनिट ने दूसरे अभियान में अंधेरी के वर्सोवा जेट्टी इलाके में जाल बिछाकर फैजान इरफान गौड़ (31) को गिरफ्तार किया। गौड़ के पास से 306 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.22 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गौड़ के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स व सोशल मीडिया चैट्स की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।

इससे पहले, 20 जून को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्करों के कब्जे से 1.18 किलोग्राम मेथमफेटामाइन (एमडी) ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.03 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई थी।

मुंबई पुलिस की ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि शहर को सुरक्षित बनाया जा सके।

 

  • admin

    Related Posts

    हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

    तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

    US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

    न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर