शादी का वादा कर किया शोषण, यश दयाल पर लगा आरोप, FIR दर्ज

गाजियाबाद
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यश ने शादी का वादा करके उसका शोषण किया।

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, शादी का वादा कर किया शोषण
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए यश दयाल और पीड़िता की मुलाकात हुई थी। शुरुआत दोस्ती से हुई जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। पीड़िता का कहना है कि यश ने उसे शादी का भरोसा दिलाया था। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद यश ने बेंगलुरु समेत कई शहरों में उसे होटल और रिसॉर्ट्स में ले जाकर शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

FIR दर्ज, 10 साल तक की हो सकती है सजा, जांच जारी
बताया जा रहा है कि पहले भी इस मामले में पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन यश दयाल के परिवार ने इसे साजिश करार दिया था। अब गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 69 के तहत गैरजमानती FIR दर्ज की गई है। अगर यश दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। पीड़िता ने पुलिस को यश के साथ हुई इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया चैट के कई सबूत भी दिए हैं, जो उनके आरोपों को मजबूत करते हैं। प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रहा है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस बीच, यश दयाल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

  • admin

    Related Posts

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    मुल्लांपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में 31 मार्च (मंगलवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटन्स (GT) पर 3 विकेट से जीत हासिल की. मुल्लांपुर के…

    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    दिल्ली करीब ढाई साल तक चले क्वालिफाइंग मैराथन के बाद आखिरकार 48 टीमों वाला फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ तैयार हो गया. आखिरी टिकट इराक ने हासिल किया, जिसने मेक्सिको…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल