लिवरपूल के फॉरवर्ड डिएगो जोटा का 28 वर्ष की आयु में एक कार दुर्घटना में निधन

जमोरा

10 दिन पहले 22 जून को हुई थी शादी। हिंदू धर्म से होती तो शायद मेहंदी भी नहीं छूटी होती, एक दिन पहले ही तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने चाहने वालों के साथ खुशियों को इजहार किया था। अभी तो बधाइयों का तांता लगा ही था कि एक ऐसी खबर आई, जिसने हर किसी को तोड़कर रख दिया। लिवरपूल के फॉरवर्ड डिएगो जोटा का 28 वर्ष की आयु में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। इस हादसे में उनके 26 वर्षीय भाई आंद्रे सिल्वा की भी मौत हो गई। सिल्वा पुर्तगाल के दूसरे दर्जे के क्लब पेनाफिल के लिए पेशेवर फुटबॉलर थे।

गार्डिया सिविल ने बीबीसी स्पोर्ट को बताया कि जोटा और उनके भाई की मृत्यु गुरुवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 00:30 बजे हुई। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी लेम्बोर्गिनी कार एक टायर फटने के कारण सड़क से उतर गई थी, जब वे एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहे थे, जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसपास लगी के पेड़ वगैरह भी जलकर खाक हो गए।
यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई है जब जोटा ने पिछले ही महीने 22 जून को अपनी लंबे समय की पार्टनर रूटे कार्डोसो से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शादी समारोह की तस्वीरें भी साझा की थीं। डिएगो जोटा ने पिछले सीजन में लिवरपूल को प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में मदद की थी और जून में नेशंस लीग के फाइनल में पुर्तगाल की स्पेन पर जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (FPT) के प्रमुख पेड्रो प्रोएंका ने इस खबर पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा- पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल पूरी तरह से तबाह हो गया है। उन्होंने जोटा के बारे में कहा- एक अद्भुत खिलाड़ी से कहीं बढ़कर, जिन्होंने लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन किए, डिएगो जोटा एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनका सभी टीम के साथी और विरोधी सम्मान करते थे। वह एक संक्रामक खुशी वाले व्यक्ति थे और समुदाय में एक आदर्श थे।
नित्यानंद पाठक

admin

Related Posts

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

नई दिल्ली विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के चलते भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. इधर भारतीय…

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

हैदराबाद IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?