09 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त

सावन  के महीने का भाई और बहन बेसब्री से इंताजर करते हैं क्योंकि इस माह में रक्षाबंधन  का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) के त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाई तिलक कर राखी बांधती हैं और भाई की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं और जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन भी देते हैं। यह पर्व भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करता है।

रक्षाबंधन 2025 डेट और टाइम
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर  02 बजकर 12 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 09  अगस्त 01 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में 09 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।  

रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त

09 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 01 बजकर दोपहर 24 मिनट तक है।

पंचांग

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 47 मिनट पर

सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट पर

चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

चन्द्रास्त: चन्द्रास्त नहीं

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक

निशिता मुहूर्त: रात 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक

रक्षाबंधन पूजा विधि
रक्षाबंधन के दिन सुबह स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद चौकी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की तस्वीर विराजमान कर पूजा-अर्चना करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। मंत्रों का जप करें। केले, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। आखिरी में बहन भाई को तिलकर राखी बांधें।

रक्षाबंधन के दिन इन बातों का रखें ध्यान
    इस दिन भाई और बहन को एक-दूसरे के साथ वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।
    किसी के बारे में गलत न सोचें।
    घर और मंदिर की सफाई का खास ध्यान रखें।  
    उपहार में काले रंग की चीजों को न दें।

 

  • admin

    Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 1 June 2026: नौकरी, धन और पारिवारिक जीवन को लेकर क्या कहते हैं सितारे?

    मेष राशि आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे कई…

    2 जून से खुल जाएगी किस्मत! गुरु का बड़ा गोचर

     ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति (गुरु) को सुख, समृद्धि, ज्ञान, विवाह और भाग्य का कारक माना गया है. जून के महीने की शुरुआत में ही ज्योतिष जगत की एक बहुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल