पूर्व मंत्री के घर पहुंची पुलिस, अकाली दल के बड़े नेता के बेटे को दबोचा

मोहाली
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शिरोमणि अकाली दल के एक और नेता पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार सुबह ही अकाली दल के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री महेश इंदर सिंह ग्रेवाल के घर पर पंजाब पुलिस पहुंच गई। मौके पर महेश इंदर सिंह घर पर नहीं थे, लेकिन पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में ले लिया है। यह ऐक्शन तब हुआ है, जब अकाली दल की ओर से आज ही मोहाली में बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन की तैयारी थी। माना जा रहा है कि अकाली दल के आंदोलन पर नकेल कसने के लिए ऐसा ऐक्शन हुआ है।

महेश इंदर सिंह ग्रेवाल के लुधियाना स्थित आवास पर पुलिस पहुंची तो हलचल मच गई। आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे हितेश सिंह ग्रेवाल को हिरासत में लिया है। इसके अलावा ग्रेवाल ने यह आरोप भी लगाया है कि उनके परिवार के लोगों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनका कहना है कि पुलिस ने यह ऐक्शन इसलिए लिया है ताकि प्रदर्शन को रोका जा सके। अकाली नेता ने कहा कि हमारा प्रदर्शन लोकतांत्रिक है और यह हमारी अधिकार है। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार हमारे इस अधिकार को भी छीनने की तैयारी में है। पुलिस के इस ऐक्शन पर सुखबीर बादल का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पंजाब में इमरजेंसी लग गई है।

ग्रेवाल ने कहा कि यह कुछ और नहीं है बल्कि राजनीतिक रूप से बंदी बनाने की कोशिश है। यह हमें धमकाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए पंजाब सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। वहीं पुलिस ने इन दावों को खारिज किया है। लुधियाना के मॉडल टाउन थाने के एसएचओ का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर हम अकाली दल के नेताओं के यहां जा रहे हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है और ना ही कोई नजरबंदी है। पुलिस ने कहा कि हम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह जानने आए हैं कि आखिर अकाली नेताओं का ट्रैवल प्लान क्या है।

 

  • admin

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में पिछलग्गू BJP ममता बनर्जी के लिए कैसे बनी बड़ी चुनौती, समझें बीजेपी की प्लानिंग

    कोलकाता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच दो-तरफा मुकाबला देखा जा रहा है. 2021 के चुनाव के बाद राज्य…

    अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह, रामलला के दर्शन कर पूरा करेंगे अपना संकल्प

    भोपाल  मध्यप्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के संबंध में बड़ी खबर सामने आई है। वे रामलला के दर्शन करने जाएंगे।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

    17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 0 views
    17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया