दक्षिण अफ्रीका ने आज पहले टेस्ट में मेजबान जिम्बाब्वे को ‘जमींदोज’ कर दिया, कॉर्बिन बॉश ने मारा ‘घातक पंजा’

क्वींस 
दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को पहले टेस्ट में मेजबान जिम्बाब्वे को 'जमींदोज' कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच के चौथे दिन बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में 328 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की। 537 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 208 पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे ने दिन का खेल 32/3 के स्कोर से शुरू किया और 176 रन ही जोड़े। दक्षिण अफ्रीका के 30 वर्षीय ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने 'घातक पंजा' मारा। उन्होंने जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में 12 ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बॉश ने मैच में शतक भी जमाया था। वह पिछले 23 वर्षों में एक ही टेस्ट में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेटर हैं।

जिम्बाब्वे की लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत खराब रही। ताकुदज्वानाशे कैतानो और प्रिंस मसवौरे 12 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। निक वेल्च का खाता नहीं खुला। पहली पारी में शतक लगाने वाले सीन विलियम्स (26) ज्यादा देर नहीं टिके। कप्तान क्रेग एर्विन (49) अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने वेलिंगटन मसाकाद्जा (57) के साथ सातवेंट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। वेस्ली मधेवेरे और विकेटकीपर तफदजवा त्सिगा शून्य पर लौटे। ब्लेसिंग मुजरबानी नाबाद 32 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए कोडी यूसुफ ने तीन, कार्यवाहक कप्तान केशव महराज और डेवाल्ड ब्रेविस ने एक-एक विकेट लिया। वियान मुल्डर के करियर की सर्वश्रेष्ठ 147 रन की पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 369 रन बनाकर जिम्बाब्वे को असंभव जैसा लक्ष्य दिया था।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के 418/9 के स्कोर के जवाब में जिम्बाब्वे की पहली पारी 251 रनों पर ढेर हुई थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में बॉश (नाबाद 100) के अलावा लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शतक बनाया। बॉश ने डेब्यू टेस्ट में 160 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 153 रन बनाए। प्रिटोरियस 150 प्लस रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 19 साल 93 दिन की उम्र में यह कमाल किया। उन्होंने पाकिस्तान के जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1976 में लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन बनाए थे। मियांदाद तब 19 साल और 119 दिन के थे। प्रिटोरियस टेस्ट इतिहास में डेब्यू में शतक बनाने वाले पांचवें सबसे युवा और दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। हालांकि, प्रीटोरियस का दूसरी पारी में बल्ला नहीं चला। वह चार ही बना पाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा