आपकी ड्रीम जॉब दिलाएगा चैटजीपीटी

नई दिल्ली

AI का यूज अब ज्यादातर लोग कर रहे हैं। जहां एक तरफ लोगों को यह डर सता रहा है कि कहीं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस उनकी जॉब न खा जाए। वहीं, कई लोग एआई का यूज करके अपने कई काम आसान बनाना रहे हैं। पढ़ाई करने से लेकर कोई रेसिपी जानने तक, एआई की मदद ली जा रही है। क्या आप जानते हैं कि एआई जॉब दिलाने में भी आपकी मदद कर सकता है। जी हां, अगर आपको अभी तक अपनी ड्रीम जॉब नहीं मिली है तो अब आपका सपना पूरा हो सकता है। एआई कई तरीकों से ड्रीम जॉब लेने में आपकी मदद कर सकता है। कई बार हमें पता ही नहीं होता है कि जॉब कहां और कैसे मिलेगी। या फिर हमारी डिग्री के अनुसार किस कंपनी में अच्छी जॉब होगी। यह सब एक जगह जानने के लिए OpenAI के ChatGPT चैटबॉट का यूज करें। यह आपकी काफी मजद कर सकता है। आइये, ड्रीम जॉब पाने के लिए AI को यूज करने के कई तरीके जानते हैं।

मिनटों में बनाए अपना रिज्यूमे

किसी भी नौकरी लिए एक अच्छे रिज्यूमे की जरूरत होती है। आपकी स्किल के बारे में आपसे पहले रिज्यूमे बताता है। इस कारण रिज्यूमे का परफेक्ट होना बहुत जरूरी है। हर किसी के लिए एक अच्छा रिज्यूमे बनाना आसान बात नहीं है। आजकल रिज्यूमे बनाने के लिए कई वेबसाइट हैं। हालांकि, उन पर इसके लिए पैसे देने होते और काफी समय भी लग जाता है। वहीं, एआई चैटबॉट कम समय और फ्री में आपके लिए परफेक्ट रिज्यूमे बना सकता है। आपको उसे बस अपनी जानकारी देनी होगी और वह उसके आधार पर सही रिज्यूमे बना देगा।

करियर काउंसलर की तरह करें यूज

हमें यह तो पता होता है कि हम क्या करना चाहते हैं, लेकिन उसे कैसे किया जाए, इसकी जानकारी हमारे पास नहीं होती है। इसके लिए में एक अच्छे काउंसलर की जरूरत होती है। आप ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट को अपने काउंसलर में बदल सकते हैं। आप उससे पूछे सकते हैं कि आपकी डिग्री या पढ़ाई के अनुसार कौन सी जॉब या करियर आपके लिए बेस्ट होगा। AI चैटबॉट आपके कई अपने ऑप्शन दे सकता है। साथ ही, यह भी बता सकता है कि इसके लिए किस कंपनी में अच्छी जॉब होंगी। आप अपनी स्किल, योग्यता, अनुभव आदि को लिस्ट करके अपनी प्रोफ़ाइल के आधार पर सही नौकरियों के लिए पूछ सकते हैं।

एक ही जगह मिलेंगी कई जॉब्स

ChatGPT का यूज आप सर्च इंज की तरह भी कर सकते हैं। विभिन्न वेबसाइट पर लिस्ट की गईं जॉब्स को देखने और एप्लाई करना लोगों के सिर दर्द बन जाता है। वही, उसमें कई जॉब्स ऐसी होती हैं, जो आपके काम की नहीं हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जॉब सर्च करने की जगह आप चैटजीपीटी का यूज करके एक ही जगह सभी जॉब्स देख सकते हैं।

कंपनियों के बारे में देगा जानकारी

जॉब किस कंपनी में यह जानने के बाद लोगों को उस कंपनी के बारे में भी जानना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि वहां कि रेटेंशन रेट, कंपनी की वर्तमान वित्तीय स्थिति, किसी विशेष भूमिका के लिए औसत वेतन आदि क्या है। इसके लिए विभिन्न वेबसाइट पर जाने से अच्छा है कि आप चैटजीपीटी से सवाल करें। आप कंपनी का नाम डालकर उससे अपने सारे सवाल पूछ सकते हैं। वह आपको कुछ ही मिनटों में कंपनी की सारी जानकारी दे देगा।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां